Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रेम-विवाह ने ले ली दरभंगा के युवक की जान, लड़की के घर के सामने खाया जहर; स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप

    By Mukesh SrivastavaEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 11:00 AM (GMT+05:30)

    Darbhanga News पेपर मिल थाना क्षेत्र के विकास यादव नामक युवक ने दिल्ली में एक मुस्लिम युवती से प्रेम-विवाह किया था। विकास की संदिग्ध स्थिति में मौत हो ...और पढ़ें

    पोस्टमार्टम दौरान स्वजन को ढाढ़स बढ़ाते हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद
    पोस्टमार्टम दौरान स्वजन को ढाढ़स बढ़ाते हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद

    HighLights

    1. स्वजन ने लगाया ससुरालवालों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप
    2. कार्रवाई में जुटी पुलिस, इकलौते पुत्र की मौत से स्वजन में मचा कोहराम

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। बहादुरपुर थानाक्षेत्र के खराजपुर-हाउसिंग बोर्ड मोहल्ला में गुरुवार को मुस्लिम युवती से प्रेम-विवाह करने वाले युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।

    बताया जाता है कि अशोक पेपर मिल थानाक्षेत्र के बलहा गांव निवासी रामसतीश यादव के इकलौते पुत्र विकास यादव (20) को ससुराल वालों ने गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया।

    सूचना पर स्वजन के पहुंचते ही ससुरालवाले अस्पताल से फरार हो गए। इस बीच इलाज दौरान विकास की मौत हो जाने से स्वजन में कोहराम मच गया। विकास के चाचा उपेंद्र यादव, चचेरा दादा रामस्वार्थ यादव आदि ने बताया कि विकास दिल्ली में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

    दिल्ली में मुस्लिम लड़की से किया प्रेम विवाह

    दिल्ली से कुछ दिन पहले अपने घर आया था। चार-पांच दिन पहले उसने घर के लोगों को जानकारी दी कि उसने दिल्ली में एक मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह कर लिया है। वह फिलहाल अपने मायके में है। वह उसके साथ आने को तैयार नहीं है।

    लड़की ने गांव के मुखिया को किया फोन

    इस बीच लड़की ने गांव के मुखिया को फोन किया और कहा कि उसने विकास से प्रेम विवाह किया है, लेकिन वह खर्चा नहीं दे रहा है। मुखिया ने उसे समझौते के लिए बुलाया। हालांकि, ना तो लड़की आई और ना ही उसके घर वाले।

    आज अचानक सुबह आठ बजे के आस-पास लड़की ने विकास को फोन किया और अपने घर बुलाया, जहां घरवालों के सहयोग से विकास की जहर खिलाकर हत्या कर दी। लड़की कौन है, किसकी पुत्री है... इस संबंध में पूछने पर बताया कि उन लोगों को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

    खबरें और भी

    खर्चा देने का बनाया दबाव

    हालांकि, इस बीच जानकारी मिली है कि लगभग छह माह पहले विकास ने दिल्ली में ही लड़की से प्रेम विवाह किया था। वहां उसके रहन-सहन में कोई बदलाव नहीं होने के कारण उसे लेकर विकास दरभंगा आया था, लेकिन लड़की ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया था।

    लड़की मायके में ही रहने और खर्चा देने का दबाव बनाने लगी। बताया कि लड़की के घर के आस-पास विकास का मौसेरा भाई रहता है, जिसके यहां विकास आता-जाता था। शायद उस दौरान ही दोनों में प्रेम हुआ हो।

    प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला

    स्वजन ने बताया कि विकास तीन बहनों में इकलौता भाई था। पिता भी दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करते हैं, जो सूचना पर घर के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है।

    युवक के सल्फास की गोली खाने की सूचना पर उसे गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक परेशान चल रहा था। पूरे मामले पर कार्रवाई चल रही है। उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक लड़की को अपने घर ले जाने के लिए दबाव दे रहा था।

    जब लड़की जाने के लिए तैयार नहीं हुई तो उसके घर के सामने युवक ने जहर खा लिया। बहरहाल, पुलिस लड़की के घर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। लड़की अपने घर से फरार है। उधर, पोस्टमार्टम दौरान हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद पहुंचकर स्वजन का ढाढ़स बढ़ाया।

    ये भी पढ़ें -

    Munger Crime: रेलवे क्वार्टर में बदमाशों ने रेलकर्मी की पत्नी को मारी गोली, चोरी करते रंगे-हाथों पकड़ा; जानलेवा हमला कर फरार

    फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय लूट केस सुलझा, जूता-चप्पल समेत सारा सामान बरामद; एक को पकड़ा... उसने अन्यों के ठिकाने उगले