Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय लूट केस सुलझा, जूता-चप्पल समेत सारा सामान बरामद; एक को पकड़ा... उसने अन्यों के ठिकाने उगले

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 10:13 AM (IST)

    Flipkart Delivery Boy Loot बीती 5 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना बिहार के रोहतास में नटवार थाना क्षेत् ...और पढ़ें

    फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय लूट केस सुलझा, जूता-चप्पल समेत सारा सामान बरामद; एक को पकड़ा... उसने अन्यों के ठिकाने उगले
    फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय लूट केस सुलझा, जूता-चप्पल समेत सारा सामान बरामद; एक को पकड़ा... उसने अन्यों के ठिकाने उगले

    HighLights

    1. सात आरोपित गिरफ्तार; लूटा गया सामान भी बरामद
    2. पुलिस को मिली कामयाबी, लूट में प्रयुक्त कार भी जब्त

    संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास)। नटवार थाना क्षेत्र के सेमरा ओपी अंतर्गत निरंजनपुर-करंहसी नहर सड़क मार्ग पर 5 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।

    लूटे हुए समान के साथ सभी आरोपित गिरफ्तार

    पुलिस ने लूटे हुए समान के साथ सभी सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूट के लिए प्रयुक्त कार को भी बरामद कर जब्त किया है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ शशिभूषण सिंह ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने घटना के उद्भेदन के लिए टीम गठित की थी।

    आरोपित अंकित की निशानदेही अन्य आरोपित गिरफ्तार

    इसके लिए स्थानीय गुप्तचर, पम्परागत एवं तकनीकी अनुसंधान से मिली सूचना के आधार पर संझौली थाना के कैथी निवासी अंकित कुमार को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस की पूछताछ के बाद उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। अंकित के निशानदेही पर ही इसी गांव के अन्य अपराधयों सन्नी कुमार, सूरज कुमार, लवकुश कुमार, अर्जुन कुमार, जय कुमार, दीपक कुमार उर्फ साधु को गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस ने अंकित के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, डिलीवरी बॉय सुशील सिंह से लूटा गया मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों के पास से लूटा गया करीब 85 प्रतिशत समान और इस घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।

    खबरें और भी

    बरामद सामानों में लूटा गया मोबाइल, कपड़ा, साड़ी, इलेक्ट्रॉनिक समान, जूता, चप्पल, मैजिक वॉटर बुक, आयुर्वेदिक दवा आदि समान जिसे डिलीवरी किया जाना था, बरामद किया गया है।

    खुलासा करने में ये अधिकारी रहे शामिल

    एसडीपीओ ने बताया कि इस उद्भेदन में दिनारा थानाध्यक्ष रौशन कुमार, नटवार थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी, संझौली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, तकनीकी शाखा डेहरी के पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार शामिल थे।

    इसके साथ ही अवर निरीक्षक कुमारी नेहा सिन्हा, पी एसआई जितेंद्र कुमार, पीटीसी कमलेश यादव, महिला सिपाही आरती कुमारी, सिपाही राकेश कुमार और होमगार्ड जवान संतोष कुमार भी शामिल थे।

    ये भी पढ़ें -

    Munger Crime: रेलवे क्वार्टर में बदमाशों ने रेलकर्मी की पत्नी को मारी गोली, चोरी करते रंगे-हाथों पकड़ा; जानलेवा हमला कर फरार

    Bihar: बच गई 22 प्रधानाचार्यों की नौकरी, हाई कोर्ट ने हटाने के आदेश को किया निरस्त, जानें पूरा मामला