Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में मौलाना ने अपनी छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:35 PM (GMT+05:30)

    दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में बच्चों को पढ़ाने वाले मौलाना जैनुल आबेदीन को 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    HighLights

    1. घनश्यामपुर में मौलाना ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया।

    2. पुलिस ने आरोपी मौलाना जैनुल आबेदीन को गिरफ्तार किया।

    3. पीड़िता की मेडिकल जांच जारी, पुलिस कर रही है जांच।

    संवाद सहयोगी, घनश्यामपुर(दरभंगा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों को पढ़ाने वाले मौलाना बिरौल थाना के रुपनगर गांव निवासी जैनुल आबेदीन काे पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    मामले में नाबालिग के पिता के आवेदन पर शुक्रवार देर रात घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के करीब आठ घंटे बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी मौलाना जैनुल आबेदीन को अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं जांच की जा रही है। पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ साक्ष्य भी जुटा रही है।

    जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के पिता के अनुसार, छह अगस्त की रात 10 बजे जब हम लोग सोए हुए थे, तभी आरोपित मौलाना उनकी नाबालिग बेटी को घर से उठाकर पढ़ाने वाले स्थान पर ले गया।

    जिस कमरे में वह अपनी दादी के साथ सोती थी, उसमें दरवाजा अभी नहीं लगा है। मौलाना के साथ उसके जाने की जानकारी दादी को नहीं हुई।

    किशोरी को ले जाने के बाद जिस कमरे में वह पढ़ाता था, वहीं उसके साथ करीब तीन घंटे तक मुंह काला किया। इसके बाद चुपचाप उसे घर जाने की हिदायत दी।

    मौलाना ने कहा कि यदि किसी को इसकी जानकारी दोगी तो ठीक नहीं होगा। भोर में में करीब तीन बजे बच्ची घर लौटी तो उसकी शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने मौलाना के गलत करतूत की जानकारी दी।

    इसके बाद स्वजन ने थाने में फरियाद की। बताया कि वह छह अगस्त की शाम करीब 6.30 बजे मोहल्लों के अन्य बच्चों के साथ मौलाना से पढ़ने के लिए गई थी। करीब पौने आठ बजे सही सलामत वापस लौटी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए।

    खबरें और भी

    दादी ने दी जानकारी

    देर रात पीड़िता की दादी ने स्वजन को उसके घर में नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। भोर में जब किशोरी घर लौटी तो मौलाना के कुकृत्य की जानकारी दी।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभाने वाले मौलाना का ऐसा आचरण गंभीर मामला है।

    यह भी पढ़ें- अररिया में 22 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, हिरासत में लिए गए माता-पिता समेत 5 लोग