Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब बड़े शहर नहीं, दरभंगा में ही निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा, बारिश में पिच पर असर नहीं

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:36 PM (IST)

    North Bihar Turf Pitch : दरभंगा के बेनीपुर में उत्तर बिहार का पहला आधुनिक टर्फ क्रिकेट ग्राउंड तैयार हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर निर्मित यह पि ...और पढ़ें

    Mithila Cricket Players : इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    Mithila Cricket Players : इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    HighLights

    1. बेनीपुर में उत्तर बिहार का पहला आधुनिक टर्फ ग्राउंड।

    2. अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर निर्मित, स्थानीय खिलाड़ियों को मिली सुविधा।

    3. झारखंड-बंगाल की सामग्री से बनी मजबूत क्रिकेट पिच।

    संवाद सहयोगी, बेनीपुर (दरभंगा) । Modern Cricket Turf Bihar : बिहार में दरभंगा के बेनीपुर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर-बाबा नागार्जुन स्टेडियम में उत्तर बिहार का पहला आधुनिक टर्फ क्रिकेट ग्राउंड तैयार होने के बाद यहां क्रिकेट गतिविधियां तेज हो गई हैं। लगातार टूर्नामेंट आयोजित होने से मिथिलांचल के खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

    तैयार हुई आधुनिक पिच

    स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी के ऐच्छिक कोष से इस आधुनिक टर्फ पिच का निर्माण कराया गया है। बिहार क्रिकेट संघ के प्रसिद्ध क्यूरेटर देवीशंकर की देखरेख में इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया। खिलाड़ियों को अब बड़े शहरों जैसी सुविधा स्थानीय स्तर पर मिलने लगी है।

    झारखंड की मोरंग और बंगाल की घास से निर्माण

    जानकारी के अनुसार पिच की लंबाई करीब 80 फीट और चौड़ाई 24 फीट रखी गई है। निर्माण में नीचे झारखंड से मंगाई गई मोरंग डाली गई, उसके ऊपर सीमेंट की मजबूत परत बिछाई गई। फिर काली मिट्टी डालकर बंगाल का बरमूडा सिलेक्शन घास लगाया गया, ताकि पिच में बेहतर उछाल और मजबूती बनी रहे।

    बारिश के बाद भी सुरक्षित रही पिच

    हाल की हल्की बारिश में पिच पर कुछ पानी जरूर जमा हुआ, लेकिन क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पिच पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से निर्माण होने के कारण इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

    खबरें और भी

    खिलाड़ियों को अब नहीं जाना पड़ रहा बाहर

    स्थानीय खिलाड़ी मो. जबार, अशोक कुमार झा, काली कमती और घनश्याम झा ने बताया कि पहले अभ्यास के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब बेनीपुर में ही बेहतर सुविधा मिल रही है। अब तक यहां आधा दर्जन से अधिक क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं।

    सुरक्षा और रखरखाव पर प्रशासन गंभीर

    स्टेडियम कमिटी के अध्यक्ष सह एसडीओ मनीष कुमार झा ने बताया कि स्टेडियम की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, मुख्य गेट की मरम्मत और मैदान के रखरखाव को लेकर कई फैसले लिए गए हैं।

    खेल मानचित्र पर उभरेगा बेनीपुर

    वर्ष 2004-05 में बने इस स्टेडियम में पहले भी राज्यस्तरीय सुब्रोतो मुखर्जी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हो चुका है। खेल प्रेमियों का मानना है कि आने वाले समय में यहां अंतरजिला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से बेनीपुर की नई खेल पहचान बनेगी।