Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर मंडल में रेलवे का बड़ा फैसला, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन समेत 6 ट्रनों की अवधि बढ़ी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:39 PM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दरभंगा, मधुबनी और झंझारपुर से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि जुलाई अंत तक बढ़ा दी है। ...और पढ़ें

    स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी। फाइल फोटो

    स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. छह स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि जुलाई अंत तक बढ़ी।

    2. दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अब 31 जुलाई तक चलेगी।

    3. यात्रियों को दिल्ली और गुजरात जाने में मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इस निर्णय से दरभंगा, मधुबनी और झंझारपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    समस्तीपुर मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित अवधि से आगे बढ़ाकर जुलाई के अंत तक किया जाएगा। दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अब 31 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी।

    वहीं, वापसी में 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल का परिचालन एक अगस्त तक प्रतिदिन जारी रहेगा। इसी प्रकार गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल का परिचालन 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को जारी रहेगा।

    09045 उधना-मधुबनी स्पेशल 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। झंझारपुर से उधना के बीच चलने वाली 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल का परिचालन भी 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा।इसके अलावा 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।

    रेलवे के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के बाद भी दिल्ली और गुजरात की ओर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ बनी हुई है। इसको देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में सुविधा हो और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम किया जा सके।

    खबरें और भी

    यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन की अद्यतन जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करने की अपील की गई है।

    यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 12 जुलाई को गयाजी होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; नोट कर लें टाइम टेबल