Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में सुबह की सैर बनी आखिरी सफर, साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आए 73 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंककर्मी

    By Mukesh KumarEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:19 AM (IST)

    दरभंगा में सुबह की सैर पर निकले 73 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंककर्मी विनोदानंद मिश्रा की साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमा ...और पढ़ें

    घटना के बाद सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर जुटे लोग।

    घटना के बाद सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर जुटे लोग।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। रोज की तरह सोमवार की सुबह भी सेवानिवृत्त बैंककर्मी विनोदानंद मिश्रा मार्निंग वाक के लिए घर से निकले थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि सुबह की यह सैर उनकी आखिरी यात्रा बन जाएगी।

    लहेरियासराय चट्टी गुमती के पास अचानक वे दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

    सुबह साढ़े चार बजे हुआ हादसा

    घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाबू साहब कालोनी निवासी स्व. गोबिंद मिश्रा के पुत्र विनोदानंद मिश्रा (73) के रूप में हुई है। बताया गया कि वे प्रतिदिन की तरह सुबह घर से मार्निंग वाक के लिए निकले थे।

    साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आए

    मार्निंग वाक के दौरान वे लहेरियासराय चट्टी गुमती के पास पहुंचे। इसी दौरान दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी। इसी क्रम में वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

    मौके पर जुटी लोगों की भीड़

    ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रेल पुलिस को दी। इसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

    खबरें और भी

    स्वजन ने पोस्टमार्टम से किया इन्कार

    जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव स्वजन को सौंप दिया।

    2013 में हुए थे सेवानिवृत्त

    विनोदानंद मिश्रा भारतीय स्टेट बैंक की लहेरियासराय शाखा में कार्यरत थे। वर्ष 2013 में वे बैंक की सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।