Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार के बाद दरभंगा में बवाल: पत्थरबाजी में SP घायल; पुलिस ने छात्रों पर भांजी लाठियां, दागे आंसू गैस के गोले

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:59 PM (IST)

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दरभंगा में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया। पथराव में नगर एसपी घायल ...और पढ़ें

    HighLights

    1. केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन।

    2. छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया, नगर एसपी घायल।

    3. पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले दागे।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक पर गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आंदोलन अचानक उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ के एक हिस्से ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

    पथराव में नगर एसपी अशोक कुमार घायल हो गए। उनके पांव के पास चोट लगने से खून बहने लगा। एक सिपाही के भी घायल होने की सूचना है।

    स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बावजूद जब भीड़ नहीं हटी तो दंगा नियंत्रण के तहत सात राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े गए। घटना के करीब दो घंटे बाद भी पूरे लहेरियासराय थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

    WhatsApp Image 2026-07-23 at 2.36.33 PM

    बताया गया कि बिना पूर्व सूचना के करीब दो हजार से अधिक छात्र दरभंगा शहर के कर्पूरी चौक पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए समाहरणालय रोड पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

    WhatsApp Image 2026-07-23 at 2.36.33 PM (1)

    इसी दौरान अचानक भीड़ के एक हिस्से ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल थे, जिन्होंने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

    WhatsApp Image 2026-07-23 at 2.36.34 PM

    घटना की सूचना मिलते ही स्वयं डीएम कौशल कुमार और एसएसनी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की कमान संभाली। शहर के कई थानों की पुलिस और दंगा नियंत्रण बल को तैनात किया गया है। पुलिस स्थिति सामान्य करने में जुटी है।

    खबरें और भी

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। पथराव करने वालों की पहचान सीसी फुटेज और वीडियो के आधार पर की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार के कटिहार में बवाल, DM ऑफिस के बाहर छात्रों पर लाठीचार्ज; पत्थरबाजी में सदर CO घायल