Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में थार सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गिरफ्तार, दो फरार

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:20 PM (IST)

    दरभंगा के बहेड़ी में थार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चार को गिरफ्तार किया जबकि दो फरार हो गए। घटनास्थल से चा ...और पढ़ें

    दरभंगा में  घटना स्थल पर मौजूद लोग।

    दरभंगा में घटना स्थल पर मौजूद लोग।

    HighLights

    1. दरभंगा के बहेड़ी में थार सवार बदमाशों ने की फायरिंग।

    2. पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया, दो बदमाश फरार।

    3. घटनास्थल से चार खोखे और थार से शराब बरामद हुई।

    संवाद हयोगी, बहेड़ी (दरभंगा) । बहेड़ी थाना क्षेत्र के नौडेगा चौक स्थित नउआ जान पुल के पास मंगलवार की देर शाम थार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

    सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर छापेमारी की । कार्रवाई के दौरान थार वाहन समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

    घटनास्थल से पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त चार खोखा बरामद किए हैं । गिरफ्तार आरोपितों एवं थार की तलाशी लेने पर कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि फरार हुए एक बदमाश के पास हथियार था ।

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बहेड़ी निवासी अरविंद कुमार, समस्तीपुर जिले के वारिसनगर निवासी प्रिंस कुमार एवं दिलखुश कुमार और रोसड़ा निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है।

    सूचना पर बेनीपुर के एसडीपीओ वासुकीनाथ झा भी मौके पर पहुंचे और गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सभी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से जुटे थे।

    इसी दौरान किसी को देखकर सभी ने फायरिंग की। हालांकि, फायरिंग किसे निशाना बनाकर की गई, इसका अब तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    वहीं, जब्त की गई थार की तलाशी में शराब की बोतलें सहित कई संदिग्ध सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    • थार सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गिरफ्तार, दो फरार
    • चार खोखा बरामद, थार से शराब की बोतलें व संदिग्ध सामान भी मिला
    • फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी, गिरफ्तार बदमाशों में तीन समस्तीपुर जिला के निवासी

    खबरें और भी