Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑपरेशन को लेकर सवाल पूछते ही भड़का विवाद, डीएमसीएच ट्राइज एरिया में डाक्टरों ने मरीज व स्वजन को पीटा

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:55 PM (IST)

    दरभंगा के डीएमसीएच इमरजेंसी विभाग में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने एक मरीज और उसके परिजनों को बेरहमी से पीटा। मरीज के परिजनों द्वारा सर्जरी को लेक ...और पढ़ें

    घटना की जानकारी देते पीड़ित मरीज व स्वजन। फोटो- जागरण

    घटना की जानकारी देते पीड़ित मरीज व स्वजन। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. डीएमसीएच इमरजेंसी में डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीज-परिजनों को पीटा।

    2. सर्जरी पर सवाल पूछने पर डॉक्टरों ने की मारपीट।

    3. पुलिस जांच और अस्पताल अधीक्षक ने दिए कार्रवाई के आदेश।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा । डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कालेज सह अस्पताल) इमरजेंसी विभाग में बुधवार शाम करीब चार बजे एक मरीज और उसके स्वजन को डाक्टर, ट्राली मैन व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने जमकर पीटा। इससे इमरजेंसी विभाग में अफरा-तफरी मच गई और दहशत में आएं मरीज इधर से उधर भागते दिखें।

    वहीं सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर मार खा रहे मरीज व स्वजन को किसी तरह से इमरजेंसी विभाग से बाहर निकला। हालांकि, इसके बाद दर्जनों लोग पीड़ित मरीज और स्वजन के समर्थन में न्यू सर्जरी ब्लाक के अहाते में बवाल काटने लगे।

    पीड़ित मरीज मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के नरसारा गांव निवासी अनील महतो (32) ने बताया कि किडनी इंफेक्शन की बीमारी है। बुधवार को बिस्फी पीएचसी से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया। यहां पर्ची कटाकर इमरजेंसी विभाग के ट्राइज एरिया में डाक्टरों से दिखाने पहुंचे।

    उन्होंने बताया कि डाक्टरों ने एक्सरे जांच आदि के बाद आपरेशन करने की बात बताई। इसी पर स्वजन ने कब और कैसे आपरेशन होगा को लेकर सवाल पूछने लगे। जिस पर भड़के डाक्टर तमाचा जड़ दिया।

    बताया जाता है कि इस पर एक महिला सहित अन्य स्वजन चिकित्सक से उलझ पड़े। इसे देख अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीज सहित अन्य स्वजन को धुन दिया। पीड़ित स्वजन जीतेन्द्र महतो ने अपने चेहरे और कंधे पर चोट के निशान, फटा शर्ट आदि दिखाते हुए डीएमसीएच की व्यवस्था पर सवाल उठाया।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि बेहतर उपचार की आस में आएं थे पर यहां आकर डाक्टरों की पिटाई से स्वयं जख्मी हो गए है। करीब एक घंटे के हो-हंगामे के बाद पीड़ित मरीज व स्वजन अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

    जहां कर्मियों के सुझाव पर पीड़ित मरीज और स्वजन ने बेंता थाना में लिखित आवेदन दिया। बताया जाता है कि बेंता थाना प्रभारी इमरजेंसी विभाग का सीसीटीवी फुटेज आदि खंगालने के साथ जांच में जुटे। इधर डीएमसीएच अधीक्षक ने सर्जरी यूनिट में मरीज को भर्ती कर मामले की जांच का आदेश दिया है।