दरभंगा के थानों में बड़ा उलटफेर, SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए 39 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें 25 पुलिस अवर निरीक्षक और 14 प्रशिक्षु पु ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
SSP जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने किए तबादले।
39 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण।
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का उद्देश्य।
जागरण संवाददाता, दरभंगा । वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है।
25 पुलिस अवर निरीक्षक एवं 14 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को स्थानांतरित करते हुए नए थानों और इकाइयों में पदस्थापित किया है। सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।
जिसमें हायाघाट थाना से दारोगा सावन भारती को बेंता, सोनकी से रतन कुमार को जाले तथा नेहरा थाना से निलेश कुमार को सिंहवाड़ा, विशनपुर थाना के सत्य प्रकाश यादव को बहेड़ी, सुशील कुमार राय को बड़गांव में पदस्थापित किया गया है।
बड़गांव के अखिलेश कुमार को भालपट्टी भेजा गया है। बहेड़ी के रौशन कुमार को लहेरियासराय, कोतवाली के ओमप्रकाश कुमार को अलीनगर तथा बेंता के सौरभ कुमार को कमतौल भेजा गया है।
अलीनगर के विकास मंडल को कोतवाली तथा जाले के दिव्यांशु शेखर को जिला आसूचना इकाई में पदस्थापित किया गया है। जाले के भरत कुमार को विशनपुर और कमतौल के राहुल कुमार को सोनकी भेजा गया है।
सिमरी के संजीव कुमार को जमालपुर तथा लहेरियासराय की कुमारी अर्चना सिंह को बहेड़ी में पदस्थापित किया गया है। सदर की मोनिषा गुप्ता को विश्वविद्यालय, महिला थाना की कुमारी मधुबाला को भालपट्टी, विश्वविद्यालय की लक्की कुमारी को कमतौल तथा बहेड़ी की अंकिता कुमारी को सदर थाना भेजा गया है।
ज्योति कुमारी को महिला थाना, मधुलता भारती को सकतपुर, अभिलाषा कुमारी को वाजीतपुर, चार्ली कुमारी को मब्बी, पूजा कुमारी को लहेरियासराय, विकांत कुमार को केवटी, पवन कुमार को जाले तथा माधुरी कुमारी को विश्वविद्यालय में पदस्थापित किया गया है।
प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों में नगर थाना के आलोक रंजन को बेंता, भागीरथ झा को बहेड़ी, बहादुरपुर के रौशन कुमार को विशनपुर तथा अभिषेक राज को एपीएम थाना भेजा गया है।
सदर के हरिशंकर कुमार को मनीगाछी एवं जय प्रकाश कुमार को बड़गांव थाना में पदस्थापित किया गया है। कमतौल थाना के कुंदन कुमार एवं नीतीश कुमार-3 को केवटी, अविनाश कुमार को बहेड़ी, बहेड़ा की साधना कुमारी को बहेड़ी, बिरौल के राहुल कुमार को सिमरी तथा सनम राय कुमार को जमालपुर में पदस्थापित किया गया है।