Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा से नई दिल्ली तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की डिमांड, MP ने स्टैंडिंग कमेटी में रखी मांग

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 07:48 PM (IST)

    सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने लोकसभा में रेल अनुदान चर्चा में भाग लिया और बिहार के लिए 10,379 करोड़ के रेलवे बजट पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने रेलवे स्टै ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। लोकसभा में रेल अनुदान के मांगों के समर्थन में हुई चर्चा में सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डॉ. गोपालजी ठाकुर ने भाग लिया। केंद्रीय बजट में दरभंगा सहित पूरे बिहार के लिए 10 हजार 379 करोड़ के बजट के आवंटन के लिए सरकार के प्रति आभार प्रकट किया तथा बिहारवासियों की ओर से धन्यवाद दिया।

    इसके साथ ही सीएम रमेश की अध्यक्षता में आयोजित रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में सदस्य के रूप में भाग लेकर दरभंगा में निर्माणाधीन रेलवे परियोजनाओं तथा प्रस्तावित नई योजनाओं की शीघ्र मंजूरी दिए जाने की मांग की।

    सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा स्टेशन का 340 करोड़ की लागत से हो रहे आधुनिकीकरण, लहेरियासराय स्टेशन पर लगभग छह करोड़ 16 लाख की लागत से बने लो कॉस्ट आरओबी का निर्माण, दरभंगा- सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज एवं मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड का 255 किलोमीटर रेल लाइन का दोहरीकरण की स्वीकृति, दरभंगा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत काकरघाटी एवं शीशो स्टेशन को रेलवे जंक्शन का दर्जा जैसे मुद्दों पर सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

    उन्होंने नए ट्रेनों के परिचालन शुरू किए जाने की जोरदार मांग करते हुए कहा कि दरभंगा से नई दिल्ली तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परिचालन को शुरू किए जाने, लहेरियासराय से सहरसा तथा लहेरियासराय से मुजफ्फरपुर प्रस्तावित नई रेल लाइन के लिए शीघ्र सभी औपचारिकताओं को पूरा कर दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के लिए वरदान साबित होने वाले इन मुद्दों पर ठोस पहल शुरू किया जाए।