Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH-27 पर हादसा, एयरबैग ने बचाई लखनऊ के परिवार की जान

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:05 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH-27 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से लखनऊ के एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए, लेकिन कार के एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। डायल 112 ...और पढ़ें

    दुर्धटनाग्रस्त कार, फोटो सौजन्य ग्रामीण

    दुर्धटनाग्रस्त कार, फोटो सौजन्य ग्रामीण

    HighLights

    1. अज्ञात वाहन ने NH-27 पर कार को टक्कर मारी।

    2. लखनऊ के चार लोग घायल, एयरबैग से जान बची।

    3. डायल 112 ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जांच जारी।

    पंचायत सूत्र, सिमरी (दरभंगा)। एक पल की लापरवाही पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन कार के एयरबैग समय पर खुल गए और बड़ा हादसा टल गया। मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच-27 पर गुरुवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से कार में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे में लखनऊ के एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। सभी को डायल 112 की टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
    गुवाहाटी जा रहा था परिवार

    घटना सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी वृहद आश्रय गृह के समीप एनएच-27 पर हुई। घायल परिवार लखनऊ का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मनीष कुमार सिंह (40) अपनी पत्नी पूनम सिंह (38), पुत्र आर्यन कुमार सिंह (12) और पुत्री आरोही सिंह (8) के साथ कार से लखनऊ से गुवाहाटी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

    एयरबैग ने टाला बड़ा हादसा

    टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार के एयरबैग खुल जाने से सभी यात्रियों की जान बच गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

    सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद मब्बी स्थित स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।

    खबरें और भी

    सीसीटीवी फुटेज से होगी वाहन की पहचान

    सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान होने के बाद चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।