यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav ने नीतीश कुमार के साथ कर दिया 'खेल'! चुनाव से पहले RJD में शामिल हुए ये JDU नेता
चुनाव से पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के साथ खेल कर दिया है। दरअसल एक जदयू नेता ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वह न ...और पढ़ें

HighLights
- जदयू के जिला महासचिव ने दिया इस्तीफा, राजद में शामिल
- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण की
संवाद सहयोगी, केवटी। Bihar Political News In Hindi लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में सियासी उठापटक जारी है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ चुनाव से पहले बड़ा ' 'खेल' कर दिया है।
केवटी में जदयू (JDU) को एक और झटका लगा है। पूर्व विधायक प्रतिनिधि व पार्टी के जिला महासचिव अब्दुल मन्नान अंसारी ने अपने पद और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Yadav) के समक्ष राजद (RJD) की सदस्यता ग्रहण की।
उनके साथ प्रखंड की जलवारा पंचायत के मुखिया मोहम्मद शहाबुद्वीन उर्फ हसनैन एवं असराहा पंचायत के पूर्व मुखिया अब्दुल मालिक ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर राजद की सदस्यता ग्रहण की।
पश्चिम चंपारण से भाजपा के दो स्टार प्रचारक
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 40 स्टार प्रचारकों में से दो पश्चिमी चंपारण के है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल व मंत्री रेणु देवी को स्टार प्रचारक बनाया गया है। जिले के दो नेताओं के स्टार प्रचारक बनने से भाजपाइयों में खुशी की लहर है।
दोनों इसके पहले भी भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में काम कर चुके हैं। सांसद डा. संजय जायसवाल वैश्य समाज से आते हैं। अपने समाज के साथ ही प्रदेश की राजनीति में इनकी अच्छी पकड़ है। चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिल सकता है, जबकि मंत्री रेणु देवी नोनिया समाज से आती हैं।
खबरें और भी
ये भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुकी हैं। इनका लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। रेणु देवी का महिलाओं में अच्छा प्रभाव है। अपने समाज की ये सर्वमान्य नेता हैं। इनके स्टार प्रचारक बनने का लाभ भाजपा को मिलने की संभावना है।