Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'नीतीश के PM बने बिना दूर नहीं होगी गरीबी', जदयू ने SC में जातीय गणना के हलफनामे को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

    By Arun kumar PathakEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 06:54 PM (IST)

    दरभंगा के जाले प्रखंड में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूनाथ झा और राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य एजाज ...और पढ़ें

    ग्राम संसद सद्भाव समरोह को जाले में संबोधित करते बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी।
    ग्राम संसद सद्भाव समरोह को जाले में संबोधित करते बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी।

    HighLights

    1. दरभंगा के जाले प्रखंड में जदयू नेताओं ने की नीतीश कुमार की तारीफ
    2. जदयू नेताओं ने केंद्र सरकार पर जातीय गणना को लेकर साधा निशाना

    संवाद सहयोगी, जाले। जातीय गणना पर केंद्र सरकार ने हलफनामा बदलकर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार कमजोर है। हमें कमजोर नहीं केंद्र में मजबूत सरकार चाहिए।

    यह बात बेनीपुर विधायक सह बिहार प्रदेश जद (यू) के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. विनय कुमार चौधरी ने जाले प्रखंड में आयोजित ग्राम संसद सद्भाव की कही।

    भाजपा मूल रूप से गरीब विरोधी : विधायक विनय कुमार चौधरी

    विधायक प्रो. चौधरी ने कहा कि भाजपा मूल रूप से गरीब विरोधी है। वह कभी नहीं चाहती है कि गरीबों के हित में कोई योजना बने। वहीं, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार गरीबों के हित में योजनाओं का निर्माण कर रही है।

    आगे भी योजना का निर्माण हो, इसके लिए बिहार में जातीय आधारित गणना करना चाहती है। लेकिन भाजपा इसका विरोध कर रही है।

    कल जैसे सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा दायर किया, फिर वापस लेती है। इससे स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कमजोर हो गई है।

    एक ही दिन में हलफनामे को वापस लेकर नया हलफनामा दायर करके उसने अपनी कमजोरी को बताया है। चौधरी कहा कि केंद्र सरकार की निर्णय लेने की क्षमता समाप्त हो गई है। ऐसी स्थिति में केंद्र में इस तरह के अनिर्णय वाली सरकार नहीं चाहिए।

    मुख्यमंत्री नीतीश ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया : शंभूनाथ झा

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू नाथ झा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया गया है।

    उन्होंने अपने विकास कार्यों में किसी वर्ग को नहीं छोड़ा, चाहे बाढ़ के समय में एक-एक क्विंटल अनाज हो, उन्होंने सभी जाति धर्म के लोगों को दिया।

    इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य के लिए जितने विकास कार्य किए, उसका लाभ आज सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है।

    देश स्तर पर नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार के पीएम बने बिना देश की गरीबी दूर नहीं हो सकती है।

    अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का बजट बढ़ा

    राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य एजाज अख्तर खां रूमी ने अल्पसंख्यकों के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का योजना बजट जो वर्ष 2004-05 में मात्र 3.45 करोड़ था।

    खबरें और भी

    वह आज 2023-24 में बढ़कर 700 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव और समाजिक सौहाद्र का वातावरण बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए प्रयासों की चर्चा की।

    इस मौके पर जाले प्रखंड अध्यक्ष अतहर ईमाम बेग, शशि रंजन प्रसाद, मो. हसनैन, राजा राम पटेल, मो. अलाउद्दीन, उमा मेहता, मो. अखलाक, मो. वकील, सुमित्रा देवी, चलित्र राम, सुरेश पासवान, योगेंद्र राम, हसीना खातून, नूर जहा खातून आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।