Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanjay Saraogi Minister: कौन हैं संजय सरावगी? लगातार 5 बार से बन रहे MLA को होली से पहले मिला 'गिफ्ट'

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 05:03 PM (IST)

    संजय सरावगी को होली से पहले बड़ी खुसखबरी मिली है। उन्हें मंत्री बनाया गया है। उन्होंने एमकॉम और एमबीए की डिग्री हासिल की है। वे 1995 में भाजपा में शामि ...और पढ़ें

    भाजपा विधायक संजय सरावगी बने मंत्री। फाइल फ़ोटो
    भाजपा विधायक संजय सरावगी बने मंत्री। फाइल फ़ोटो

    HighLights

    1. मारवाड़ी वर्ग से आते हैं संजय सरावगी
    2. 2005 से लगातार हैं भाजपा विधायक

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। संजय सरावगी दरभंगा शहर के गांधी चौक, बड़ा बाजार निवासी है। वे मारवाड़ी वर्ग से आते हैं, जो वैश्य में शामिल है। उन्होंने एमकाम और एमबीए की डिग्री हासिल की है।

    28 अगस्त 1969 को जन्म लेने वाले सरावगी छात्र जीवन से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े रहे। भाजपा की सदस्यता उन्होंने 1995 में ली। इसके बाद उन्हें युवा मोर्चा में जवाबदेही मिली।

    फिर दरभंगा नगर मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश गोवंश प्रकोष्ठ के संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कई जिलों में संगठन प्रभारी और सदस्यता प्रभारी रहने का मौका मिला।

    2005 में भाजपा से मिला था टिकट

    उन्होंने पहली दरभंगा नगर निगम के वार्ड छह से चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्हें 2005 के मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में दरभंगा नगर से भाजपा का टिकट मिला। इसमें उन्हें जीत मिली।

    इसके बाद फिर नवंबर 2005 में उन्हें सफलता मिली। तब से लेकर अब तक दरभंगा नगर के वे भाजपा से विधायक हैं। नवंबर 2010, 2015 और 2020 में उन्हें लगातार सफलता मिली।

    लगातार पांच बार से विधायक रहे संजय सरावगी वर्तमान में प्राक्कलन समिति के सभापति हैं। इसके साथ ही दो-दो कॉलेज में शासी निकाय अध्यक्ष और दो-दो विश्वविद्यालय में अभिषद सदस्य हैं।

    सरावगी ने दी प्रतिक्रिया

    संजय सरावगी ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे और मिथला का मान-सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है यह पाग। 

    उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मुख्यमंत्री ने हम पर जो विश्वास किया है, उस पर हम खरे उतरेंगे। हम पूरे बिहार का काम देखेंगे। 

    वहीं, आगामी चुनाव को लेकर संजय ने कहा कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे। पूरे बिहार में हमारा लक्ष्य 225 सीटों से ज्यादा का है।

    मंत्री बनाये जाने पर बेनीपुर के भाजपाईयों में खुशी की लहर

    • दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को राज्य मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने को लेकर बेनीपुर के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
    • बेनीपुर के भाजपाई ने आज पटना पहुंचकर मंत्री बने संजय सरावगी को पाग चादर व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
    • बेनीपुर के वरिष्ठ भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि रामनारायण ठाकुर ने कहा कि संजय को मंत्री बनाये जाने से पूरे दरभंगा के व्यवसायी सहित आमजनता में खुशी है। 

    यह भी पढ़ें-

    Raju Singh Minister: पहली बार लोजपा के टिकट पर बने विधायक, अब BJP ने बनाया मंत्री; यहां जानें कौन हैं राजू सिंह

    खबरें और भी