Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर दरभंगा में भगवान शिव की आराधना, दरभंगा तारामंडल में हो रहा सीधा प्रसारण

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 05:24 PM (GMT+05:30)

    भारत के चंद्रयान-थ्री की चांद की सतह पर सकुशल सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर सिमरी चौक पर भराठी भूतनाथ मंदिर से जुड़े भक्तों ने भगवान शिव की आराधना प्रार्थना स ...और पढ़ें

    चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर दरभंगा में भगवान शिव की आराधना, दरभंगा तारामंडल में हो रहा सीधा प्रसारण
    चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर दरभंगा में भगवान शिव की आराधना, दरभंगा तारामंडल में हो रहा सीधा प्रसारण

    HighLights

    1. भराठी भूतनाथ मंदिर के भक्तों ने सिमरी चौक पर की प्रार्थना सभा
    2. लोगों ने लगाए भारत माता की जय के नारे लगाए

    संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा): भारत के चंद्रयान-थ्री की चांद की सतह पर सकुशल सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर सिमरी चौक पर भराठी भूतनाथ मंदिर से जुड़े भक्तों ने भगवान शिव की आराधना, प्रार्थना सभा व पूजा पाठ का आयोजन किया।

    लोगों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। भराठी भूतनाथ मंदिर सेवा समिति के व्यवस्थापक जटाशंकर सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाके में भी चंद्रयान-थ्री की लैंडिंग को लेकर उत्साह है।

    प्रार्थना सभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष विशुनदेव दास, जिला पार्षद दिलीप यादव, रोहित कुमार सत्यम, हरे कृष्ण यादव, राम बाबू मंडल, सुमन यादव, धीरज कुमार, नीतीश कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद थे।

    चंद्रयान-3 का अवतरण दिखाने को तैयार दरभंगा तारामंडल 

    दरभंगा तारामंडल में बुधवार की शाम पांच बजे से 6:30 बजे तक विशेष शो होगा। इसमें चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर अवतरण का सीधा प्रसारण होगा।

    इसके लिए तारामंडल में प्रवेश का समय शाम 4:30 बजे निर्धारित किया गया। वयस्कों के लिए टिकट की दर 50 रुपये है। 14 वर्ष से कम उम्र के लिए 25 रुपये है। तारामंडल में 298 सीट हैं। तारामंडल प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने यह जानकारी दी।