Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Chandrayaan-3 Landing Live News: "मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और आप भी", चांद पर लैंडिंग के बाद ISRO का खास संदेश

Chandrayaan-3 Live Updates:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है।

By Achyut KumarWed, 23 Aug 2023 11:42 PM (IST)
News Article Hero Image

Chandrayaan-3 Moon Landing Live Updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। इसरो ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है।

 
मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की पूरी टीम को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

23 Aug 202311:42:08 PM
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इसरो को दी बधाई

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर लिखा, "क्या अविश्वसनीय क्षण है! चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई। भारत आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव वाले क्षेत्र पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया।"

What an incredible moment! Congratulations to @isro for the successful landing of #Chandrayaan3 on the moon this morning. Today India became the first country to successfully achieve a soft landing on the southern polar region of the moon. https://t.co/2D6qSmneUp

— Sundar Pichai (@sundarpichai) August 23, 2023

23 Aug 202311:04:50 PM
डीके शिवकुमार ने इसरो मुख्यालाय का किया दौरा

चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इसरो मुख्यालय का दौरा किया और वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी। इस दौरान डीके शिवकुमार को चंद्रयान परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा, "विक्रम लैंडर को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारने की आपकी उपलब्धि सराहनीय है। आप भारत का गौरव हैं। परियोजना के लिए कड़ी मेहनत करने वाले इसरो के सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के प्रयास अविस्मरणीय हैं। इसरो को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई।"

Bengaluru | Karnataka Dy CM DK Shivakumar visited ISRO and congratulated the scientists for the success of the Chandrayaan-3 Mission. DK Shivakumar was briefed about the Chandrayaan project and witnessed moments of meaningful happiness among scientists.

"Your achievement of… pic.twitter.com/0FTc5E5YCJ

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 202310:15:48 PM
चांद पर दिखी लैंडर विक्रम के पैर की परछाई

चांद की सतह पर विक्रम लैंडर के सफलतापूर्वक लैंड होने के बाद इसरो ने एक नई तस्वीर जारी की है। इसरो ने बताया कि इस तस्वीर को लैंडिंग के बाद लैंडिंग इमेजर कैमरे से ली गई है। इसरो द्वरा जारी तस्वीर में चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का एक हिस्सा दिखाया गया है, जिसमें लैंडर विक्रम का एक पैर और उसके साथ की परछाई भी दिखाई दे रही है। वहीं, इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र चुना को चुना है।

Chandrayaan-3 Mission:
The image captured by the
Landing Imager Camera
after the landing.

It shows a portion of Chandrayaan-3's landing site. Seen also is a leg and its accompanying shadow.

Chandrayaan-3 chose a relatively flat region on the lunar surface 🙂… pic.twitter.com/xi7RVz5UvW

— ISRO (@isro) August 23, 2023

23 Aug 20238:54:08 PM
अमित शाह ने ISRO की पूरी टीम को दी बधाई

चंद्रयान-3 की सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं इस अमृत काल में अंतरिक्ष क्षेत्र में इस बड़ी उपलब्धि के लिए 140 करोड़ लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, "मैं टीम चंद्रयान को भी बधाई देता हूं क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत ने भारत को गौरवान्वित किया है। मैं पीएम मोदी को भी बधाई देना चाहता हूं। वह एक नई अंतरिक्ष नीति लेकर आए हैं, जिसके कारण पिछले दशक में करीब 55 अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किए गए हैं।"

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah on the success of #Chandrayaan-3

"I extend my heartiest congratulations to the 140 crore people on this big achievement in the space sector in this Amrit Kaal. I also congratulate Team Chandrayaan as their hard work has made India… pic.twitter.com/qYS2qDeATt

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20238:39:08 PM
इसरो ने विक्रम लैंडर से स्थापित की संचार लिंक

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होने के बाद लैंडर का इसरो से संचार लिंक स्थापित हो गया है। इसरो ने चंद्रमा पर उतरते समय चंद्रयान-3 के लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे द्वारा ली गई चांद की तस्वीरें भी जारी की है। 

Chandrayaan-3 Mission:
Updates:

The communication link is established between the Ch-3 Lander and MOX-ISTRAC, Bengaluru.

Here are the images from the Lander Horizontal Velocity Camera taken during the descent. #Chandrayaan_3#Ch3 pic.twitter.com/ctjpxZmbom

— ISRO (@isro) August 23, 2023

23 Aug 20238:28:24 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ISRO को दी बधाई

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद उन्होंने इसरो और इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक अविस्मरणीय क्षण है और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचकर भारत को गौरवान्वित किया है।

After watching live telecast of moon landing of Vikram lander, President Droupadi Murmu conveyed her congratulatory message to ISRO and everyone associated with Chandrayaan-3 mission. pic.twitter.com/Q5Yj4tq1kI

— President of India (@rashtrapatibhvn) August 23, 2023

23 Aug 20238:21:39 PM
ISRO ने हासिल की अविश्वसनीय कामयाबीः पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण

चंद्रयान-3 मिशन को सफल होने के बाद इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण (Nambi Narayan) ने कहा कि हमने जो भी आज हासिल किया है वह अविश्वसनीय है। उन्होंने, "चंद्रयान-2 की हर विफलता पर ध्यान दिया गया और उसे सुधारा गया। इसकी विफलता को हमारे पक्ष में इस्तेमाल किया गया।"

WATCH | India becomes the first country to land on the lunar south pole with Chandrayaan-3 mission

Former ISRO scientist Nambi Narayan says, " What we have achieved is unbelievable...Every failure of Chandrayaan-2 was addressed and rectified, and its failure was used in our… pic.twitter.com/oEM0pBEOby

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20238:13:59 PM
चंद्रयान-3 की सफलता देश के लिए गौरव का क्षणः उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर सफल लैंडिंग करने के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मिशन का सफल होना देश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा, " यह निश्चित रूप से देश के लिए गर्व का क्षण है। चंद्रयान, इसरो और वैज्ञानिकों पर पूरे देश को गर्व है, यह उपलब्धि उन्हीं की वजह से संभव हुई है।"

#WATCH | "This is definitely a proud moment for the country, proud of Chandrayaan, ISRO and whole scientists, this achievement happened because of them...", says J&K L-G Manoj Sinha on the successful landing of ISRO's third lunar mission Chandrayaan-3 pic.twitter.com/h4kY6sTV33

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20237:40:11 PM
अमृत काल में, हमने 'अमृत वर्षा' का एक सच्चा क्षण देखाः RSS प्रमुख

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने चंद्रयान-3 के सफल होने पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस अमृत काल में, हमने अमृत वर्षा का एक सच्चा क्षण देखा है। अब हमें अपने कर्तव्य के प्रति काम करना चाहिए।

#WATCH | RSS chief Mohan Bhagwat witnesses the success of Chandrayaan-3 mission and speaks on it

"In this Amrit Kaal, we have witnessed a true moment of amrit varsha. Now we should work toward our duty..." pic.twitter.com/CbXvAlNiUI

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20237:35:52 PM
शरद पवार ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, "मैं चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।" मालू हो कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले मुंबई के नेहरू तारामंडल में चंद्रयान-3 के लैंडिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने पहुंचे थे।

#WATCH | NCP chief Sharad Pawar congratulates on the successful landing of ISRO's third lunar mission Chandrayaan-3.

"I congratulate the scientists for the success of the Chandrayaan-3 Mission," he says. pic.twitter.com/XvdrIuSvae

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20237:31:31 PM
CRPF जवानों ने मनाया जश्न और लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जम्मू में सीआरपीएफ जवानों ने जश्न मनाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक पर एक विशाल स्क्रीन लगाई गई, जिसपर चंद्रयान-3 लैंडिंग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ।

#WATCH | J&K: CRPF jawans in Jammu celebrate and raise slogans of 'Bharat Mata Ki Jai' as the ISRO's third lunar mission Chandrayaan-3 makes a successful landing. pic.twitter.com/yc05M3EIjr

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20237:28:53 PM
स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा आज का दिनः हरदीप पुरी

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि 23 अगस्त 2023 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। यह सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है।

#WATCH | Delhi: On Chandrayaan-3's successful landing on the Moon, Union Minister Hardeep Puri says, "23 August 2023 will be written in golden letters in the history of India. This is a proud moment for all the people of the country." pic.twitter.com/tveFyGIdh3

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20237:23:12 PM
पूरी टीम के लिए यादगार पलः चंद्रयान-3 की एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर

चंद्रयान-3 की एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कल्पना ने कहा कि यह मेरे और मेरी टीम के लिए सबसे यादगार पल है। पिछले कई वर्षों से हम यही प्रयास कर रहे हैं। हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है।

#WATCH | "It is the most memorable moment for me and my team. This is what we have strived for the past so many years. We achieved our target," says Kalpana,
Associate Project Director of #Chandrayaan3 mission. pic.twitter.com/eXnhbMmmHj

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20237:20:55 PM
अरविंद केजरीवाल ने दी इसरो को बधाई

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसरो को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और सभी देशवासी बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।

#WATCH | "This is a historic moment and all countrymen are feeling very proud", says Delhi CM Arvind Kejriwal as Chandrayaan-3 successfully lands on the Lunar Surface pic.twitter.com/RjiGNyDpUP

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20237:17:12 PM
इसरो का अगला मिशन होगा आदित्य एल-1: इसरो प्रमुख

चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने हम सभी को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से आकर हममें से प्रत्येक को बधाई देना चाहेंगे। इसरो का अगला मिशन आदित्य एल-1 मिशन है जो श्रीहरिकोटा में तैयार हो रहा है।

#WATCH | The PM congratulated all of us and said that he would like to personally come down and congratulate each one of us. ISRO's next mission is Aditya L-1 mission which is getting ready at Sriharikota: ISRO chief S Somanath on Chandrayaan-3 success pic.twitter.com/pWtaHG7wu9

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20237:13:14 PM
NASA के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने ISRO को दी बधाई

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने चद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने पर इसको को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई! चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है।"

Congratulations @isro on your successful Chandrayaan-3 lunar South Pole landing! And congratulations to #India on being the 4th country to successfully soft-land a spacecraft on the Moon. We’re glad to be your partner on this mission! https://t.co/UJArS7gsTv

— Bill Nelson (@SenBillNelson) August 23, 2023

23 Aug 20236:59:10 PM
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसरो की पूरी टीम को दी बधाई

चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने का कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को सच साबित कर रहा है। इस सफल लैंडिंग मिशन के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। यह देश के लिए एक असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने कहा, "1969 में अपनी स्थापना के बाद से इसरो के 89 लॉन्च मिशनों में से 47 अंतरिक्ष मिशन पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार में हुए हैं। यह यूपीए शासनकाल में लॉन्च किए गए मिशनों की संख्या से दोगुना है।"

#WATCH | On Chandrayaan-3's successful landing on the Moon, BJP President JP Nadda says, "I congratulate all scientists associated with this mission and the people of the county. Under PM Modi's leadership, India is creating a unique identity for itself in the space sector. This… pic.twitter.com/ONpLG3Wt7j

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20236:50:07 PM
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को किया फोन

चंद्रयान-3 की सफलता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने कहा, "आपका नाम सोमनाथ चंद्र से जुड़ा हुआ है इसलिए आपके परिवारजन भी बहुत आनंदित होंगे। मेरी तरफ से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई।"

#WATCH | Johannesburg, South Africa | Immediately after the success of Chandrayaan-3, PM Narendra Modi telephoned ISRO chief S Somanath and congratulated him. pic.twitter.com/NZWCuxdiXw

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20236:43:38 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ISRO को दी बधाई

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की सामर्थ्य और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव कर दिखाया है। वसुधैव कुटुम्बकम् की पवित्र भावना के साथ मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएँ देता हूं।"

#WATCH | On the successful landing of Chandrayaan-3, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, "Successful soft landing of Chandrayaan-3 is a powerful display of capabilities and power of new India. Under the Prime Minister's visionary leadership and guidance, ISRO… https://t.co/8nmO8NiLwJ pic.twitter.com/3UgxIfFeAm

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20236:39:14 PM
आज का सबसे खूबसूरत वीडियो

गुजरात के सूरत में स्कूली बच्चे चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरते देख खुशी से नाचने लगे।

#WATCH गुजरात: सूरत में स्कूली बच्चे चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरते देख खुशी से नाचने लगे। pic.twitter.com/lATm6oBQGv

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023

23 Aug 20236:36:45 PM
कांग्रेस ने दी ISRO को बधाई

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग करने पर कांग्रेस ने ISRO सहित सभी देशवासियों को बधाई।

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने पर ISRO सहित सभी देशवासियों को बधाई।

भविष्य में अंतरिक्ष अनुसंधान की आवश्यकता को देखते हुए ही पंडित नेहरू ने ISRO की नींव रखी थी।

यह उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज भारत पूरे विश्व में अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नए… pic.twitter.com/0CyjvREnMr

— Congress (@INCIndia) August 23, 2023

23 Aug 20236:29:12 PM
इसरो प्रमुख ने अपनी टीम को दी बधाई

 इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी है।

#WATCH | ISRO chief S Somanath congratulates his team on the success of the Chandrayaan-3 mission pic.twitter.com/ZD672osVFf

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20236:23:06 PM
पूरी मानवता के लिए है चंद्रयान-3 मिशनः पीएम मोदी

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत का यह सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मिशन पूरी मानवता के लिए है।

#WATCH | "India's successful Moon mission is not just India's alone...This success belongs to all of humanity," says PM Modi on Chandrayaan-3 mission success

India is the first country to land on lunar south pole with Chandrayaan-3 mission pic.twitter.com/eVh0N7fIpv

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20236:17:35 PM
विक्रम लैंडर के चांद पर सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की विक्रम लैंडर को चांद पर सफल लैंडिंग करने के बाद बाद इसरो सहित पूरे देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं साइटिस्टों को कोटि कोटि बधाई देता हूं। उन्होंन कहा, "भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है। चंदा मामा बहुत दूर के है अब वो भी दिन आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के है।"

Historic day for India's space sector. Congratulations to @isro for the remarkable success of Chandrayaan-3 lunar mission. https://t.co/F1UrgJklfp

— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2023

23 Aug 20236:14:22 PM
अमेरिका में बांटी जा रही हैं मिठाइयां

अमेरिका में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर भारतीय दूतावास में मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

#WATCH | Washington DC, US: Sweets being distributed at the Embassy of India as Chandrayaan-3 successfully lands on the Moon pic.twitter.com/V0C3oxnZTL

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20236:11:50 PM
विकसित भारत का शंखनाद: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विकसित भारत का शंखनाद हुआ है। 

23 Aug 20236:07:15 PM
चंद्रयान- 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर की सफल लैंडिंग

भारत का मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने पुरे देश को बधाई दी।

Chandrayaan-3 Mission:
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.

Congratulations, India🇮🇳!#Chandrayaan_3#Ch3

— ISRO (@isro) August 23, 2023

23 Aug 20236:00:32 PM
चांद की सतह की ओर बढ़ रहा विक्रम लैंडरः इसरो

स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (ALS) के शुरू होने के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह की ओर अपनी ऊंचाई धीरे-धीरे कम कर रहा है।

Chandrayaan-3 lander Vikram's altitude is decreasing after the Automatic Landing Sequence (ALS) was initiated and the power descent phase is on

No ground intervention in the descent of the lander module after initiation of Automatic Landing Sequence (ALS) pic.twitter.com/RnNe8tiMFT

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20235:52:12 PM
शरद पवार और सुप्रिया सुले पहुंचे मुंबई के नेहरू तारामंडल

चंद्रयान-3 आज चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो के इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले मुंबई के नेहरू तारामंडल में चंद्रयान-3 के लैंडिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने पहुंचे हुए हैं।

#WATCH | NCP chief Sharad Pawar & Supriya Sule watch live telecast of Chandrayaan-3 landing event at Nehru Planetarium in Mumbai pic.twitter.com/IAqNU3TlYU

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20235:47:44 PM
सफलता के एक कदम और नजदीक पहुंचा यान

इसरो का कहना है कि चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम का पावर डिसेंट चरण शुरू हो गया है। इसके बाद यान अपनी सफलता की तरफ एक और बड़ा कदम बढ़ा चुका है।

The power descent phase of Chandrayaan-3 lander Vikram has started, says ISRO. pic.twitter.com/mr5SVn6htw

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20235:46:19 PM
दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा लैंडर विक्रम

चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। बेंगलुरु स्थित इसरो के मिशन कंट्रोल रूम का यह दृश्य काफी उत्साहित करने वाला है।

#WATCH चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।

बेंगलुरु में इसरो के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स के दृश्य। pic.twitter.com/qQFS5cQDtU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023

23 Aug 20235:41:58 PM
इस बार चांद पर होगा हिंदुस्तानः कवि रोहित शर्मा

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग से पहले कवि रोहित शर्मा ने अपनी एक कविता के माध्यम से इसरो के इस मिशन की सफलता की कामना की है।

इस बार चाँद पर हिंदुस्तान होगा

#Chandrayaan3Landing#Chandrayaan_3 #ISRO #india pic.twitter.com/X0184CpE17

— Rohit Sharma (@Kavirohitsharma) August 23, 2023

23 Aug 20235:38:14 PM
चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इसरो प्रमुख

चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल रूम में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ।

#WATCH | ISRO Chairman S Somanath at Mission Control Complex in Bengaluru for Chandrayaan-3 Mission soft landing on the Moon pic.twitter.com/9k4ZyySwd1

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20235:29:55 PM
चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग इवेंट का दृश्य

बेंगलुरु में इसरो के कंट्रोल रूम से चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग इवेंट का नजारा। 

#WATCH | Chandrayaan 3 Mission's landing event from ISRO's Mission Control Complex from Bengaluru pic.twitter.com/HnQBQLeK2e

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20235:25:23 PM
इसरो ने शुरू किया चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग होने से पहले लाइव प्रसारण शुरू हो गया है। वहीं, चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग देखने के लिए दिल्ली में सीएसआईआर मुख्यालय में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पहुंचे हुए हैं। यहां देखें लाइव अपडेट-

23 Aug 20235:20:24 PM
अंतरिक्ष अन्वेषण संघ की हो स्थापना: पीएम मोदी

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पहले PM मोदी ने कहा कि हमें ब्रिक्स अंतरिक्ष अन्वेषण संघ की स्थापना के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "हम पहले से ही ब्रिक्स उपग्रह समूह पर काम कर रहे हैं, लेकिन एक कदम आगे बढ़ने के लिए हमें ब्रिक्स अंतरिक्ष अन्वेषण संघ की स्थापना के बारे में सोचना चाहिए।"

#WATCH | PM Narendra Modi's remarks at the open plenary session of the 15th BRICS Summit in Johannesburg, South Africa pic.twitter.com/gspf6SXRB8

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20235:13:05 PM
चंद्रयान-3 का लाइव अपडेट यहां देखें

 भारत अंतरिक्ष की दुनिया में आज सबसे बड़ा इतिहास रचने वाला है। इसरो का मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Live) शाम को 6 बजे बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) करेगा। यहां देखें लाइव अपडेट-

23 Aug 20235:09:28 PM
चंद्रयान-3 की होगी सुरक्षित लैंडिंगः राकेश शर्मा

अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने बुधवार को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद इसरो ने एक शानदार यात्रा की है। हमने पिछले कुछ वर्षों में जो कार्यक्रम चलाए हैं, उन्होंने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, “अंतरिक्ष अन्वेषणों में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हमें अपने दृष्टिकोण पर केंद्रित रहना चाहिए और इसरो के काम करने के तरीके को जानते हुए मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी। मैं चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की आशा करता हूं।

23 Aug 20234:59:57 PM
कुछ ही देर में भारत बनाने वाला है रिकॉर्डः गायक कैलाश खेर

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से पहले गायक कैलाश खेर ने इसको भारत के लिए गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि भारत से प्यार करने वालों के लिए यह गर्व का क्षण है कि चंद्रयान चंद्रमा पर उतरने जा रहा है। विज्ञान और अंतरिक्ष जटिल विषय हैं लेकिन मैं अपने साथी भारतीयों को नमन करता हूं क्योंकि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं हमारे भारतीय मूल्यों, हमारी सनातन परंपराओं को नमन करते हुए सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देता हूं... यह उन सभी के लिए एक बड़ा क्षण है जो भारत से प्यार करते हैं। कुछ ही देर में भारत एक रिकॉर्ड बनाने वाला है।"

#WATCH | Mumbai: Ahead of Chandrayaan-3 landing on the moon, Singer Kailash Kher says, "It is a moment of pride for those who love India that Chandrayaan is going to land. Science and space are complicated subjects but I salute my fellow Indians as they are working hard for it… pic.twitter.com/g749KpRWb2

— ANI (@ANI) August 23, 2023

23 Aug 20234:14:00 PM
Chandrayaan-3 Landing LIVE: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने भारत को दी बधाई

 दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत को चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम इस महान उपलब्धि की खुशी में भारत के साथ हैं।

23 Aug 20234:07:08 PM
Chandrayaan-3 की लैंडिंग पर CSIR के वैज्ञानिक बोले- असफलताएं सबक देती हैं

सीएसआईआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक सत्यनारायण ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर कहा कि हम चंद्रमा की सतह को छूने वाले चार (देशों) के विशिष्ट समूह में शामिल होने जा रहे हैं...असफलताएं सबक देती हैं। हमने बहुत कुछ सीखा है... उन्होंने (इसरो) चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराने के लिए पर्याप्त सावधानी बरती है।

23 Aug 20233:49:08 PM
Chandrayaan-3 LIVE streaming: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव कैसे देखें?

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, दूरदर्शन के नेशनल चैनल और जागरण के यूट्यूब चैनल पर भी आप लैंडिंग का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

23 Aug 20233:43:29 PM
चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर क्या बोले रितेश देशमुख?

चंद्रयान-3 की आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर लैंडिंग होगी। इस पर बॉलीवुड कपल जेनेलिया और रितेश देशमुख ने कहा कि हमें अपने देश का समर्थन करने वाले भारतीयों पर गर्व है।

23 Aug 20233:29:41 PM
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए जम्मू नें लोगों ने दरगाह में की विशेष प्रार्थना

चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए लोगों ने श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में विशेष प्रार्थना की। चंद्रयान-3 आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा।

23 Aug 20233:18:49 PM
Chandrayaan-3 Current Status: चांद पर इस समय कैसा मौसम है?

चांद पर इस समय सूर्योदय हो रहा है। यह सूर्योदय 14 दिन की रात के बाद हो रहा है। कुछ ही देर में चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग होगी। 

23 Aug 20233:08:19 PM
Chandrayaan-3 LIVE: दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब में विशेष अरदास में शामिल हुए हरदीप सिंह पुरी

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में विशेष अरदास में शामिल हुए।

23 Aug 20233:07:01 PM
Chandrayaan-3 Landing LIVE: लैंडर की लैंडिंग एक कठिन प्रक्रिया है- डॉ. आनंद

बेंगलुरु के नेहरू तारामंडल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉक्टर आनंद ने कहा कि यह चंद्रयान-3 लैंडर का मॉडल है, जो आज चंद्रमा पर उतरेगा। लैंडर की लैंडिंग एक कठिन प्रक्रिया है। इसरो इस मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-2 में आने वाली सभी तकनीकी कठिनाइयों का समाधान इस मिशन में किया गया।

23 Aug 20232:56:27 PM
भारत की महानता फिर दुनिया के सामने प्रदर्शित हो रही है, चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर बोले राज्यपाल बोस

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की महानता एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित हो रही है...हम अपने वैज्ञानिकों और टीम इंडिया को बधाई देते हैं, जो इस असंभव उपलब्धि को निर्बाध रूप से संभव बनाने के लिए इसरो के नेतृत्व में आए हैं। हमें अपने वैज्ञानिकों और विरासत पर गर्व है।

23 Aug 20232:50:56 PM
Chandrayaan-3 LIVE: ओडिशा में मस्जिद में की गई विशेष प्रार्थना

ओडिशा में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए लोगों ने भुवनेश्वर की एक मस्जिद में विशेष प्रार्थना की।

23 Aug 20232:46:08 PM
Chandrayaan-3 की Landing पर गोपाल राय बोले- पूरा देश कर रहा उस पल का बेसब्री से इंतजार

चंद्रयान-3 आज शाम छह बजकर चार मिनट पर लैंड करेगा। इसको लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरा देश बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहा है, जब चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरेगा...यह एक बड़ी उपलब्धि है।

23 Aug 20232:16:04 PM
Chandrayaan-3 की लैंडिंग पर पाकिस्तान ने क्या कहा?

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले पाकिस्तान के पूर्व संचार मंत्री फवाद चौधरी का बयान सामने आया है। चौधरी ने कहा कि आज भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। पाकिस्ता समेत अन्य देश भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

23 Aug 20232:08:48 PM
Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग की कामना करता हूं; राजीव शुक्ला

चंद्रयान-3 मिशन पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा- मैं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना करता हूं। मैं वैज्ञानिकों को उनके काम के लिए सराहना करता हूं और उन्हें बधाई देना चाहता हूं।

23 Aug 20231:58:53 PM
Chandrayaan-3 Landing LIVE: बीजेपी नेता सतीश बोले- भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में भी विश्व शक्ति है

बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने चंद्रयान-3 की सफलता साबित करेगी कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में भी विश्व शक्ति है।

23 Aug 20231:51:17 PM
Chandrayaan 3 Landing: इसरो की स्थापना क्यों की गई थी?

इसरो की स्थापना साल 1962 में किया गया था। उस समय इसे नेशनल कमेटी फॉर स्पेस रिसर्च के नाम से जाना जाता था। इसरो के गठन का उद्देश्य मानव समाज की भलाई करना था।

23 Aug 20231:45:08 PM
Chandrayaan-3 की लैंडिंग के लिए उत्तराखंड में किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

उत्तराखंड में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना और हवन किया जा रहा है। कुछ जगहों पर तो हनुमान चालीसा का भी पाठ किया जा रहा है।

23 Aug 20231:24:44 PM
चंद्रयान-3 की लैंडिंग बहुत बड़ी उपलब्धि है: हरीश रावत

चंद्रयान-3 मिशन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और मैं वैज्ञानिकों को अग्रिम बधाई देना चाहता हूं...हम चाहते हैं कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंड हो।

23 Aug 20231:20:09 PM
चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर अशोक गहलोत बोले- यह एक ऐतिहासिक मिशन है

चंद्रयान-3 मिशन पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमने बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है, जहां हम इसे (लाइव स्ट्रीमिंग) देखेंगे। मैं अपने वैज्ञानिकों और इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। यह एक ऐतिहासिक मिशन है।

23 Aug 20231:05:13 PM
ISRO ने शेयर की कमांड सेंटर की तस्वीरें
blog images

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले इसरो ने कमांड सेंटर की तस्वीर शेयर की है। इसरो ने ट्वीट किया- हम स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। एएलएस कमांड प्राप्त होने पर, एलएम संचालित वंश के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करता है। मिशन संचालन टीम आदेशों के क्रमिक निष्पादन की पुष्टि करती रहेगी। एमओएक्स में संचालन का सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा।

23 Aug 202312:51:36 PM
चंद्रयान की लैंडिग पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- आज हर किसी के लिए महत्वपूर्ण दिन है

चंद्रयान-3 मिशन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि आज हर किसी के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर उतरेगा...मैं उनकी सफलताओं के लिए प्रार्थना करता हूं।

23 Aug 202312:41:13 PM
ISRO Chandrayaan-3 Mission: बंगाल के राज्यपाल बोले- चंद्रयान की लैंडिंग भारत के लिए गर्व का क्षण

चंद्रयान-3 मिशन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग भारत के लिए एक गर्व का क्षण है। हम कहते थे कि आकाश ही सीमा है, लेकिन भारत ने साबित कर दिया है कि बाहरी अंतरिक्ष में आकाश ही सीमा नहीं है... हम ऐसा करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं। यह हजारों मील की यात्रा की शुरुआत है...हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ और ऊंचे होते जाएंगे...हमारे वैज्ञानिकों ने अपना और देश का गौरव बढ़ाया है। 

23 Aug 202312:38:27 PM
भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में लगाई लंबी छलांग, सफल होगा चंद्रयान-3 मिशन: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है। हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा। इससे भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

23 Aug 202312:26:54 PM
Chandrayaan-3 Landing LIVE: अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष बोले- भारत के लिए आज बहुत बड़ा दिन

चंद्रयान-3 मिशन पर अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष ने कहा कि मुझे लगता है कि यह भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। कारण यह है कि चंद्रयान-2 लैंडिंग नहीं कर सका और अब हम पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि हमारे पास न केवल तकनीकी क्षमता है, बल्कि हमारे पास दक्षिणी ध्रुव पर जाकर सॉफ्ट लैंडिंग करने की भी क्षमता है। दक्षिणी ध्रुव एक ऐसा क्षेत्र है, जहां अब तक कोई लैंडिंग नहीं हुई है... पहले की सभी लैंडिंग भूमध्य रेखा के अंदर और उसके आसपास हुई हैं। दक्षिणी ध्रुव पर उतरना कठिन है और इसलिए इतने कम बजट में ऐसा करना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह एक बड़ा दिन है।

23 Aug 202312:21:37 PM
Chandrayaan-3 Mission पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में चांद पर लहराएगा तिरंगा

चंद्रयान-3 मिशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज इतिहास रचा जाएगा, जब पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का झंडा चंद्रमा पर फहराया जाएगा। पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पिछले नौ वर्षों से वैज्ञानिकों और सरकार के प्रयास आज पूरे होंगे। हम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

23 Aug 202312:12:42 PM
चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों कोे 17 महीन से नहीं मिला वेतन: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं, लेकिन अखबारों में खबरें हैं कि जिन वैज्ञानिकों ने ऐसा किया, उन्हें 17 महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।

23 Aug 202312:02:53 PM
Chandrayaan-3 Landing LIVE Update: विक्रम साराभाई के बेटे ने कहा- आज बहुत बड़ा दिन है

चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने कहा- यह एक बड़ा दिन है। विज्ञान और इंजीनियरिंग में हम गलतियों से सीखते हैं...यह मानवता के लिए बहुत बड़ी बात होगी क्योंकि कोई भी चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर नहीं उतर सका है।

23 Aug 202311:59:45 AM
Chandrayaan-3 landing LIVE: दिल्ली में छात्रों ने लहराया तिरंगा, लगाए नारे

दिल्ली के मयूर विहार-3 में विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने तिरंगा लहराया और नारे लगाए। उन्होंने संगीत वाद्ययंत्र भी बजाया। बता दें कि आज चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी।

23 Aug 202311:32:06 AM
Chandrayaan-3 Landing Site: चंद्रयान-3 कहां लैंड करेगा?

चंद्रयान-3 आज चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने की कोशिश करेगा। इस मिशन की सफलता भारत को अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बना देगी।

23 Aug 202311:29:18 AM
Chandrayaan-3 की लैंडिंग पर सुनीता विलियम्स ने क्या कहा?

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर भारतवंशी अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने आशा जताई कि प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में अन्वेषण करेगा, जिससे चंद्रमा की संरचना और इतिहास को लेकर हमारी समझ बढ़ेगी।

23 Aug 202311:25:59 AM
Chandrayaan-3 के बाद ISRO का अगला मिशन क्या होगा?

चंद्रयान-3 के बाद इसरो कई महत्वपूर्ण मिशनों को अंजाम देगा। इसमें सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल1 मिशन, जलवायु अवलोकन उपग्रह इनसेट-3डीएस, अंतरिक्ष में मानव को भेजने का मिशन गगनयान शामिल है। आदित्य-एल-1 को जल्द लांच किया जाएगा।

23 Aug 202311:15:28 AM
Chandrayaan-3 Landing LIVE: इसरो के पूर्व अध्यक्ष माधवन बोले- मील का पत्थर साबित होगा मिशन

इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा कि हर कोई उत्सुकता से इस महान घटना का इंतजार कर रहा है। जहां तक ​​भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सवाल है, यह ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर होने जा रहा है। चंद्रमा की कक्षा से चंद्रमा की सतह पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इस मिशन के इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होंगे।

23 Aug 202311:11:56 AM
दिल्ली में Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए किया गया हवन

दिल्ली में जन कल्याण समिति, गणेश नगर द्वितीय द्वारा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए शकरपुर में निर्मल साधना आश्रम में हवन किया गया।

23 Aug 202311:05:43 AM
Mission Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए कोलकाता में किया गया हवन

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पाटुली उपनगरी बिजनेस एसोसिएशन द्वारा हवन का आयोजन किया गया। देशभर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हवन-पूजा करने की खबरें सामने आ रही हैं।

23 Aug 202310:56:30 AM
Chandrayaan-3 की Soft landing के लिए बेहद अहम होंगे 17 मिनट

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया 19 मिनट में पूरी होगी, जिसमें से 17 मिनट बेहद अहम होंगे। इस दौरान लैंडर के इंजन को सही समय और उचित ऊंचाई पर चालू करना होगा। सही मात्रा में ईंधन का उपयोग करना होगा। इसके साथ ही यह भी पतला लगाना होगा कि लैंडिंग स्थल पर गड्ढा या पहाड़ी तो नहीं है।

23 Aug 202310:53:17 AM
Mission Moon Landing LIVE: भारत के चंद्रयान मिशन की घोषणा कब की गई?

भारत के चंद्रयान मिशन की घोषणा 15 अगस्त, 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी, जिसके बाद 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रयान-1 ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चांद के लिए उड़ान भरी।

23 Aug 202310:48:47 AM
Chandrayaan-3 Live Update: रूसी महावाणिज्य राजदूत ने कहा- हमें भी रोवर की सफल लैंडिंग का इंतजार है

चंद्रयान-3 मिशन पर दक्षिण भारत में रूसी महावाणिज्य दूत ओलेग निकोलायेविच अवदीव ने कहा- आज चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है। भारत में हर कोई ऐसा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सभी को बहुत उम्मीदें हैं और मैं भी चंद्रमा की सतह पर रोवर की सफल लैंडिंग का इंतजार कर रहा हूं..."

23 Aug 202310:46:00 AM
Chandrayaan-3 Landing LIVE: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- वैज्ञानिकों को प्रणाम

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करे। पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है। मैं वैज्ञानिकों को प्रणाम करता हूं। पाठक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है।

23 Aug 202310:42:16 AM
Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग को लेकर ममता बनर्जी ने किया ट्वीट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। ममता ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयासों की प्रशंसा भी की।

23 Aug 202310:40:18 AM
Chandrayaan-3 Landing LIVE: एनसीपी कार्यकर्ताओं ने किया हवन

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए एनसीपी कार्यकर्ताओं ने श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में हवन किया। देशभर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-हवन और प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

23 Aug 202310:38:04 AM
Chandrayaan 3 Landing Live Updates: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अजमेर शरीफ में की गई प्रार्थना

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में प्रार्थना की गई। आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी।

23 Aug 202310:36:23 AM
Chandrayaan 3 landing live: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हरिद्वार में किया गया विशेष गंगा पूजन

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उत्तराखंड में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून द्वारा आज हरिद्वार में विशेष गंगा पूजन किया गया।

23 Aug 202310:33:09 AM
Mission Moon Landing LIVE Updates: मुरादाबाद में छात्रा ने अपने चेहरे को रंगा
blog images

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अपने चेहरे को रंग लिया और पोस्टर प्रदर्शित किए। चंद्रयान की लैंडिंग आज शाम छह बजकर चार मिनट पर होगी।

23 Aug 202310:28:18 AM
Chandrayaan-3 Landing LIVE: AAP प्रवक्ता ने कहा- चंद्रयान-3 की लैंडिंग हमारे लिए गर्व का पल

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि मैं हमारे इसरो वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत को सलाम करती हूं। यहां तक पहुंचना हमारे लिए बहुत गर्व का पल है।

23 Aug 202310:20:26 AM
Chandrayaan-3 LIVE: पुजारियों ने अग्नि तीर्थम समुद्र तट पर की प्रार्थना
blog images

तमिलनाडु में रामेश्वरम अग्नि तीर्थम पुजारी कल्याण संघ के पुजारी ने चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए अग्नि तीर्थम समुद्र तट पर प्रार्थना किया। आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी।

23 Aug 202310:08:19 AM
Mission Moon Landing Live: चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी, बोले कांग्रेस नेता उदित राज

चंद्रयान-3 मिशन पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद करता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग हो, ताकि इसे लॉन्च करने का उद्देश्य पूरा हो सके...हमारे वैज्ञानिकों ने इसकी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए कड़ी मेहनत की है. ।"

23 Aug 202310:06:03 AM
Chandrayaan 3 Landing Live Location: चंद्रयान-3 इस समय कहां है?

चंद्रयान-3 इस समय चंद्रमा के सबसे करीबी कक्षा में है। चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। तब से लेकर अबतक यह छह, नौ, 14 और 16 अगस्त को अपनी कक्षा में बदलाव किया है। 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन माड्यूलऔर लैंडर माड्यूल अलग हो गए। इसके बाद लैंडर माड्यूल चांद की सतह की ओर बढ़ा। इसके बाद 18 और 19 अगस्त को डीबूस्टिंग के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से युक्त लैंडर माड्यूल चांद के सबसे करीबी कक्षा में पहुंचा।

23 Aug 202310:01:25 AM
Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के सामने क्या है सबसे बड़ी चुनौती?

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सबसे बड़ी चुनौती इसकी गति को कम करने की है। अगर गति को कम नहीं किया गया तो क्रैश लैंडिंग होने की संभावना अधिक है।

23 Aug 20239:58:20 AM
Where to Watch Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को कहां-कहां देख सकते हैं?

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, डीडी नेशनल और दैनिक जागरण के यूट्यूब चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण लोग देख सकते हैं।

23 Aug 20239:54:56 AM
Mission Moon Landing LIVE: इसरो ने कहा- हम होंगे कामयाब

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर लैंड करेगा। इसरो ने पूरा विश्वास जताया है कि हम कामयाब होंगे। चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग होगी।

23 Aug 20239:52:11 AM
Chandrayaan-3 Launch Date And Time

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश में स्थित श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। यह आज यानी 23 अगस्त के चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा।

23 Aug 20239:50:27 AM
Chandrayaan 3 Moon Landing Live: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में किया गय हवन
blog images

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में साधुओं ने हवन किया। चंद्रयान आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा।

23 Aug 20239:47:26 AM
Chandrayaan-3 Moon Landing Live: जम्मू में छात्रों ने किया प्रदर्शनी का आयोजन
blog images

जम्मू में छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया और गाने गाए। चंद्रयान-3 आज चांद की सतह पर लैंड करेगा।

23 Aug 20239:39:43 AM
Chandrayaan 3 Moon Landing Live: नृत्यांगना पूजा हिरवाडे ने चंद्रयान गान पर किया भरतनाट्यम
blog images

महाराष्ट्र के नागपुर में भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्यांगना पूजा हिरवाडे ने नमो नमो भारताम्बे और चंद्रयान गान पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। चंद्रयान-3 आज शाम लगभग 6.04 बजे चांद पर लैंड करेंगा।

23 Aug 20239:34:39 AM
Chandrayaan 3 landing: बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए की प्रार्थना

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष पूजा-अर्चना करने छतरपुर के बागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। एक श्रद्धालु राजीव शर्मा ने कहा कि हजारों श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने आए हैं। वहीं, एक अन्य भक्त मयंक साहू ने कहा कि चंद्रयान की सफलता के लिए यहां विशेष प्रार्थनाएं की गईं।

23 Aug 20239:28:22 AM
Chandrayaan 3 LIVE: इसरो ने चंद्रयान-2 को कब लॉन्च किया?

इसरो ने आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को लॉन्च किया था। 20 अगस्त 2019 को इसे चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया। 

23 Aug 20239:24:59 AM
Chandrayaan 3 Moon Landing: वर्चुअली चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखेंगे पीएम मोदी

Chandrayaan-3 आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर लैंड करेगा। पीएम मोदी भी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली लैंडिंग को देखेंगे।

23 Aug 20239:11:52 AM
Chandrayaan 3 Moon Landing Live: इसरो वैज्ञानिक सुधांशु कुमार के घर पर की गई प्रार्थना

चंद्रयान-3 टीम का हिस्सा रहे इसरो वैज्ञानिक सुधांशु कुमार के माता-पिता ने भारत के तीसरे चंद्र मिशन की सफल लैंडिंग के लिए बिहार के गया में अपने घर पर प्रार्थना की।

23 Aug 20239:04:22 AM
Chandrayaan 3 Landing: इसरो के पूर्व निदेशक बोले- हम बहुत बेहतर करेंगे

चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने कहा कि इसरो वैज्ञानिकों की तरह मुझे भी पूरा भरोसा है कि हम बहुत बेहतर करेंगे, क्योंकि चंद्रयान-2 की तुलना में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं...बहुत सारे एल्गोरिदम बदल दिया गया है। लैंडिंग क्षेत्र 2.5 किमी से बढ़ाकर 4 किमी कर दिया गया है।

23 Aug 20238:55:42 AM
Chandrayaan 3 Live Streaming: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को कितने बजे से लाइव देख सकते हैं?

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को आज शाम पांच बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। इसरो ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

23 Aug 20238:51:26 AM
Chandrayaan 3 Budget: इसरो के मिशन चंद्रयान-3 का बजट कितना है?

इसरो के मिशन चंद्रयान-3 का बजट करीब 615 करोड़ रुपये है। चंद्रयान-2 का बजट 960 करोड़ रुपये था। अगर इसरो के मून मिशन की तुलना चीन और अमेरिका से की जाए तो यह काफी सस्ता है।

23 Aug 20238:29:38 AM
Chandrayaan 3 Landing Live Update Today: खगोलशास्त्री आरसी कपूर बोले- हम सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होंगे

चंद्रयान-3 मिशन पर खगोलशास्त्री, प्रोफेसर, डॉ. आरसी कपूर कहते हैं- दुनिया और विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियां चंद्रयान पर नजर रख रही हैं। इसरो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है। हमें उम्मीद है कि हम सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होंगे...इसके साथ ही इसरो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाली चौथी एजेंसी बन जाएगी।

23 Aug 20238:24:24 AM
Chandrayaan 3 LIVE: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भक्तों ने महाकाल से की प्रार्थना

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल आरती के दौरान भक्तों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। आज शाम छह बजकर चार मिनट पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग होगी।

23 Aug 20238:21:15 AM
Chandrayaan 3 LIVE: चंद्रमा पर रोवर उतारने वाला चौथा देश बनेगा भारत

चंद्रयान-3 पर न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी व्यापारी संदीप डागा ने कहा कि भारत चंद्रमा पर रोवर उतारने वाला दुनिया का चौथा देश होगा। इससे पहले केवल तीन देशों ने ऐसा किया है। वास्तव में, हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर रोवर उतारने वाले पहले देश होंगे।

23 Aug 20238:15:49 AM
Chandrayaan 3 landing LIVE: सुदर्शन पटनायक की टीम ने रेत पर बनाया चंद्रयान-3

रेत आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर रेत से चंद्रयान-3 बनाया है। इसके साथ ही, उन्होंने इस पर जय हो और ऑल द बेस्ट चंद्रयान भी लिखा है।

23 Aug 20238:12:45 AM
Chandrayaan 3 landing time: चांद पर कब लैंड करेगा विक्रम लैंडर?

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। इस मिशन पर देश और दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

23 Aug 20238:08:40 AM
Chandrayaan 3 Vikram Lander: विक्रम लैंडर की लैंडिंग के पहले के 17 मिनट होंगे महत्वपूर्ण

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचने के लिए तैयार है। वहीं, वैज्ञानिकों ने बताया कि लैंडिंग से पहले के 17 मिनट बेहद महत्वपूर्ण है।

23 Aug 20238:04:51 AM
Chandrayaan 3 Live Update: कोयंबटूर के कलाकार ने सोने से तैयार किया चंद्रयान-3

कोयंबटूर के एक कलाकार ने सोने से 1.5 इंच लंबा चंद्रयान-3 तैयार किया है। इसमें चार ग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने में 48 घंटे लगे।

23 Aug 20237:59:58 AM
Chandrayaan 3 Landing Live: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दशाश्वमेधघाट पर की गई आरती

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को देश में प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में वाराणसी में दशाश्वमेधघाट पर मां गंगा की आरती की गई। अस्सी घाट पर लोगों ने 1001 दीप प्रज्वलित कर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए मां गंगा और भगवान श्रीकाशी विश्वनाथ से प्रार्थना की।

23 Aug 20237:48:09 AM
Chandrayaan 3 Live Tracker: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव कैसे देखें?

Chandrayana-3 की लैंडिंग को हम इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, इसे डीडी नेशनल और दैनिक जागरण के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देखा जा सकता है।

23 Aug 20237:40:21 AM
Chandrayaan 3 Landing Live: दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कर आज इतिहास रचेगा भारत

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। 

.... and
The moon as captured by the
Lander Imager Camera 4
on August 20, 2023.#Chandrayaan_3 #Ch3 pic.twitter.com/yPejjLdOSS

— ISRO (@isro) August 22, 2023

23 Aug 20237:33:17 AM
Chandrayaan 3 Landing Date and Time: चंद्रायन-3 कब लैंड होगा?

चंद्रयान-3 आज यानी 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड होगा। इसे 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।

23 Aug 20237:30:57 AM
Chandrayaan-3 Kab Launch Hua

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया गया।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us