Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3: 'चंद्रमा पर होगी सफल लैंडिंग', अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय ने दिया संदेश

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 03:58 PM (IST)

    राकेश शर्मा ने कहा पिछले 40 वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद इसरो ने एक शानदार यात्रा की है। हमने पिछले कुछ वर्षों में जो कार्यक्रम चलाए हैंउन्होंन ...और पढ़ें

    मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगा: राकेश शर्मा
    मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगा: राकेश शर्मा

    नई दिल्ली, आइएएनएस। आज का दिन भारत के लिए बहुत खास है। हर एक भारतीय के साथ पूरी दुनिया की नजर चंद्रयान-3 मिशन पर टिकी हुई है।

    चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने 23 अगस्त (बुधवार) को चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होने की उम्मीद जताई।

    क्या कहा राकेश शर्मा ने?

    राकेश शर्मा ने कहा कि इसरो के काम करने के तरीके को जानकर मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी। आपको बता दें कि राकेश शर्मा नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज्नी+हॉटस्टार पर चंद्रयान-3 के लाइव सिमुलकास्ट पर जानकारी प्रदान करने के लिए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ शामिल होंगे।

    राकेश शर्मा ने कहा,

    पिछले 40 वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद इसरो ने एक शानदार यात्रा की है। हमने पिछले कुछ वर्षों में जो कार्यक्रम चलाए हैं, उन्होंने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, “अंतरिक्ष अन्वेषणों में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हमें अपने दृष्टिकोण पर केंद्रित रहना चाहिए और इसरो के काम करने के तरीके को जानते हुए मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगा। मैं चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की आशा करता हूं।

    आपको मालूम हो कि अंतरिक्ष यात्रा के लिए सोवियत इंटरकोसमोस कार्यक्रम सोयुज टी-11 से 3 अप्रैल 1984 को उड़ान भरी थी।  सिमुलकास्ट पर जानकारी प्रदान करने के लिए लाइव में डॉ. ए.पी.जे. के सीईओ और सह-संस्थापक सृजन पाल सिंह भी शामिल होंगे।