Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए उत्तराखंड में विशेष पूजा,किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 01:08 PM (IST)

    Chandrayaan-3 Landing उत्तराखंड में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा की जा रही है। कहीं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है तो कहीं विशेष पूजा का ...और पढ़ें

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हरिद्वार में विशेष पूजा
    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हरिद्वार में विशेष पूजा

    हरिद्वार, जागरण संवाददाता। आज भारत इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की निगाहें आज इतिहास रचने पर टिकी हुई है। चंद्रयान-3 की आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) होगी। पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हुई है। सफल लैंडिंग के लिए आज देश के कोने-कोने में पूजा-पाठ किया जा रहा है।

    उत्तराखंड में भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा की जा रही है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की कामना को लेकर विशेष पूजा अर्चना करेगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं और अब सफल लैंडिंग के लिए भगवान के दर पर मत्था टेका जाएगा।

    लैंडिंग तक जारी रहेगी पूजा

    राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर बाद निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर परिसर में यह विशेष पूजा अर्चना आरंभ होगी और चंद्रयान की चंद्रमा के सतह पर उतरने तक जारी रहेगी। बताया कि इस दौरान चंद्रयान की लैंडिंग देखने को विशेष व्यवस्था भी अखाड़ा परिषद करा रहा है।

    किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

    वहीं इसको लेकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग को लेकर धन नगरी हरिद्वार में तीर्थ पुरोहितों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सफलता की कामना की। विक्रम चंद्रयान की सफलता की लिए तीर्थ पुरोहितों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ लगातार जारी रखेंगे।

    खबरें और भी

    देहरादून से लेकर ऋषिकेश में पूजा

    इसरो के इस ऐतिहासिक मिशन को सफल बनाने के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। उत्तराखंड में भी लगातार पूजा-पाठ करके चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की कामना की जा रही है। देहरादून में पूजा करके चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की कामना की जा रही है। वहीं ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर आरती की गई।