Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा: मजदूरी कर घर लौटे युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत; परिजनों का आरोप- शराब पीकर आया था

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:58 PM (IST)

    दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने शराब पीने से मौत होने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    मौत के बाद रोते परिजन

    मौत के बाद रोते परिजन

    HighLights

    1. सिमरी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

    2. परिजनों ने गांव में शराब पीने से मौत का आरोप लगाया।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी है।

    पंचायत सूत्र, सिमरी (दरभंगा)। सिमरी थाना क्षेत्र के रसलपुर वार्ड संख्या तीन में एक युवक की बुधवार की देर रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। इससे स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिक्षण राम के 30 वर्षीय पुत्र सुनील राम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय। 

    भाई सुशील राम और भाभी गूंजा देवी ने बताया कि सुनील गांव में मजदूरी करने के बाद शाम करीब छह बजे घर लौटा और जलावन की चिराई कर बाहर चला गया। इसके बाद फिर रात्रि 10 बजे लौटा और खाना खाने के बाद सो गया। 

    रात 12 बजे से फिर से बिगड़ गई तबीयत

    लेकिन, दो घंटे के बाद लगभग 12 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह छटपटाने लगा। चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा कि अब हम नहीं बचेंगे। इसके बाद किसी तरह से उठाकर अस्पताल ले गए। लेकिन, वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया। स्वजन का आरोप है कि कि गांव के नथुनी के घर से वह शराब पीकर आया था। इससे उसकी मौत हो गई। 

    उधर, लोगों ने भी आरोप लगाया कि गांव में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। धंधेबाजों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अवर निरीक्षक मनोज शर्मा  पन्नालाल सिंह आदि सदल पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। 

    खबरें और भी

    मजदूरी करती था मृतक

    सुनील राम आठ भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी अमृता देवी अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र सुंदरम कुमार को लेकर दहाड़ मारकर रो रही थी। वृद्ध माता रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार बेहोश हो रही थीं और कह रही थीं कि अब परिवार का भरण-पोषण कौन करेगा। 

    मुखिया प्रतिनिधि अरुण दास, सरपंच प्रतिनिधि विष्णु पासवान, पूर्व मुखिया अशोक राम, पूर्व सरपंच राजेश चौधरी, विश्वनाथ सहनी, मुकेश शाह, कृष्णा राम, संतोष राम, रवि राम एवं सुजीत राम आदि ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। 

    थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब पीने से मौत होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। ऐसे  हर बिंदु पर जांच की जा रही है।