यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
55 साल के दरिंदे की हैवानियत का शिकार हुई 10 वर्षीय मासूम बच्ची, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग
बिहार के मोतिहारी में 10 साल की एक बच्ची 55 साल के एक अधेड़ दरिंदे की हैवानियत का शिकार हो गई। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ...और पढ़ें

HighLights
- सदर अस्पताल में चल रहा पीड़िता का इलाज
- आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद सूत्र, मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में 10 साल की एक मासूम बच्ची अपने ही गांव के 55 साल के एक अधेड़ की हैवानियत का शिकार हो गई। मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर पर जख्म के गंभीर निशान हैं। जख्म इतने गहरे हैं कि वह बोलने की भी स्थिति में नहीं है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर, लेकिन स्थिर बताया है।
पुलिस ने मामले में नामजद आरोपित 55 साल के अधेड़ शख्स को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले में मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य एकत्र करके स्पीडी ट्रायल कराने की तैयारी कर रही है।
भरोसे में लेकर बच्ची को घर से ले गया था अधेड़
महिला थानाध्यक्ष ने क्या कहा?
खबरें और भी
एसपी बोले- कराया जाएगा स्पीडी ट्रायल
पूर्वी चंपारण पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि घटना गंभीर है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना की पुलिस को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। साक्ष्य एकत्र कर दोषी के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस तत्परता के साथ साक्ष्य एकत्र कर रही है।