Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी चंपारण के आदापुर थाने में निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, थानाध्यक्ष की भूमिका पर उठे सवाल

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 11:23 AM (GMT+05:30)

    पूर्वी चंपारण के आदापुर में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आदापुर थाने के निजी मुंशी इंतखाब आलम को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ...और पढ़ें

    आदापुर निगरानी के कब्जे में मुंशी

    आदापुर निगरानी के कब्जे में मुंशी

    संवाद सहयोगी, आदापुर (पूर्वी चंपारण)।प्रखंड क्षेत्र में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंतखाब आलम को शनिवार को 14 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, केस नम्बर 42/26 में घूस ले रहा था। इसी दौरान जमुनापुर चौके से गिरफ्तारी हुई।

    बताया जाता है कि शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने पहले से जाल बिछाया था। जैसे ही आरोपित ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

    गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रिश्वत किसी कार्य को कराने के एवज में ली जा रही थी। हालांकि, निगरानी विभाग की ओर से मामले की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

    इस कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। निगरानी की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    सूत्रों के अनुसार, आरोपित को आवश्यक पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले जाया गया है। मामले को लेकर निगरानी विभाग की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

    थानाध्यक्ष की भूमिका पर भी लगातार उठ रहे सवाल

    • आदापुर में पप्पू पासवान है प्रमोटी थानाध्यक्ष
    • आख़िर थाने में सरकारी मुंशी थाना लेखक रहता है तो थानाध्यक्ष ने क्यो रखा था प्राईवेट मुंशी
    • आदापुर थाना के प्राइवेट मुंशी पर गिरी निगरानी की गाज
    • निगरानी विभाग ने प्राइवेट ( निजी ) मुंशी को रंगे हाथों पैसा के साथ किया गिरफ्तार