मोतिहारी डीएम ने दिए UPSC क्रैक करने के टिप्स, आंबेडकर हॉस्टल को मिलेगी ऑनलाइन कोर्स की सुविधा
Bihar Kalyan Hostel: पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ सुमन यादव ने मोतिहारी के आंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रों के लिए ऑनलाइन यूपीएससी कोर्स और प्रत ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Motihari Ambedkar Hostel: पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने सोमवार को चांदमारी स्थित आंबेडकर कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया।
डीएम और एसपी स्वर्ण प्रभात ने छात्रावास पहुंचकर छात्रों से सीधा संवाद किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ऑनलाइन कोर्स की सुविधा
छात्रों की मांग पर डीएम ने ऑनलाइन यूपीएससी कोर्स और नई प्रतियोगी पुस्तकों की व्यवस्था का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कल्याण विभाग को जल्द से जल्द यह सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सख्त हिदायत दी है।
सपनों का केंद्र छात्रावास
डीएम ने कहा कि छात्रावास केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने का केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई कर प्रतियोगी परीक्षाएं क्रैक करने के सूत्र बताए।
नए भवन का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर में बन रहे 100 बेड वाले नए छात्रावास भवन की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा कर भवन हस्तगत कराने का निर्देश दिया ताकि अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें।
अधिकारियों को कड़े निर्देश
जिलाधिकारी ने छात्रावास में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर छात्रों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने को कहा।
मिलती हैं मुफ्त सुविधाएं
डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास में एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को नि:शुल्क आवास और भोजन की सुविधा मिलती है। सरकार की ओर से यहां रहने वाले विद्यार्थियों को मिलने वाले मासिक अनुदान को बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है।
खबरें और भी
इस मौके पर सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा, सदर एसडीओ अरुण कुमार और जिला कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय मौजूद थे। इसके अलावा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी जितेंद्र कुमार और आनंद मोहन बिहारी सहित कई अन्य अधिकारी व छात्र उपस्थित रहे।