Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर नकदी का खेल, जियालाल चेक पोस्ट से दो लोग दबोचे गए
भारत-नेपाल सीमा पर बनकटवा के जियालाल चेक पोस्ट पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को भारी मात्रा में नेपाली और भारतीय करेंसी के साथ प ...और पढ़ें

अगरवा बॉर्डर से करीब 10 लाख 74 हजार नेपाली व 71 हजार भारतीय रुपया के साथ दो पकड़ गए अब पुलिस जांच में जुटी।
HighLights
भारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पकड़े गए।
भारी मात्रा में नेपाली और भारतीय करेंसी बरामद।
पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई हुई।
संवाद सहयोगी, बनकटवा (पूर्वी चंपारण) । जितना पुलिस व सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर अगरवा बार्डर के जियालाल चेक पोस्ट पर जांच के दौरान दस लाख 73 हजार 650 रुपये नेपाली व 71, 410 भारतीय रुपयों के साथ दो लोग पकड़े गए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अगरवा बार्डर के जियालाल चेक पोस्ट से दो व्यक्ति नेपाली एवं भारतीय करेंसी के साथ भारत में प्रवेश कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर एसएसबी एवं जितना थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जियालाल चेक पोस्ट पर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को नेपाल की ओर से आते हुए पकड़ा।
पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर शिकारगंज निवासी गजेंद्र गुप्ता के पुत्र नरेश कुमार गुप्ता के बैग से 9 लाख 63 हजार 650 नेपाली व 71 हजार 410 भारतीय रुपये बरामद किए गए।
वहीं नेपाल के बारा जिला अंतर्गत कलैया थाना के गलोपटी गांव निवासी रामदेव राम के पुत्र जयलाल राम के पास से एक लाख 10 हजार नेपाली रुपया बरामद किया गया है।
जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बरामद राशि के संबंध में दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। जांच के बाद दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
पताही में नष्ट की गई जब्त शराब
पताही । पताही थाना परिसर में 36 कांडों में जब्त कुल 1800 लीटर देसी एवं विदेशी शराब को जेसीबी मशीन की मदद से नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी सीओ अनिल कुमार और थानाध्यक्ष बबन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि नष्ट की गई शराब विभिन्न छापेमारी अभियानों के दौरान जब्त की गई थी। सभी मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार इसे नष्ट किया गया। विभागीय अधिकारियों और दंडाधिकारी की मौजूदगी में थाना परिसर में ही जेसीबी के जरिए शराब को नष्ट किया गया।