Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी चंपारण से फरार जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी को पटना से दबोचा, 20 हजार का था इनाम

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:43 PM (IST)

    जिला पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी नाज अहमद खान उर्फ पप्पू खान को पटना से गिरफ्तार किया। उस पर हत्या के प्रयास, ...और पढ़ें

    नाज अहमद खान। -जागरण आर्काइव

    नाज अहमद खान। -जागरण आर्काइव

    संवाद सहयोगी, मोतिहारी/केसरिया (पूर्वी चंपारण) । जिला पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित नाज अहमद खान उर्फ पप्पू खान को पटना में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया गांव के निवासी है।

    ये पिछले विधानसभा में केसरिया विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी थे। नाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।

    पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपित के विरुद्ध केसरिया थाना में जालसाजी सहित विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, पुलिस पर हमला, एससी-एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, जालसाजी, गिरफ्तारी का विरोध तथा अन्य संगीन धाराओं में कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि उसकी गिरफ्तारी पटना से की गई है। उसे लाने के लिए जिला पुलिस की टीम को भी भेजा गया है। जानकारी के अनुसार पप्पू खां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

    पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी एसटीएफ और केसरिया थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे पटना से गिरफ्तार कर लिया गया।

    बताया जाता है कि पप्पू खान प्रशांत किशोर के नामांकन में शामिल होने गया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि नाज अहमद खां दर्जनों कांडों में आरोपित है। गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद केसरिया लाया जाएगा।

    खबरें और भी

    • केसरिया विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी रहे 20 हजार के इनामी पप्पू खान पटना में गिरफ्तार
    • हत्या के प्रयास, रंगदारी, पुलिस पर हमला, आर्म्स एक्ट समेत 23 आपराधिक मामले हैं दर्ज
    • पटना में जनसुराज के सूत्रधार पीके के नामांकन में शामिल होने गए थे पप्पू