Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीआरएबीयू ने स्नातक नामांकन आवेदन में सुधार का दिया मौका, 19 जुलाई तक कर सकेंगे एडिट

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 01:13 PM (GMT+05:30)

    BRABU Merit List: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सुधार का मौका दिया है। अभ्यर्थी 15 से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। BRABU UG Admission: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को एक बार फिर अपने आवेदन में सुधार का अवसर दिया है।

    विश्वविद्यालय ने 15 से 19 जुलाई तक पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। इस दौरान अभ्यर्थी लॉगिन कर अपने आवेदन में व्यक्तिगत, शैक्षणिक या कॉलेज विकल्पों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

    19 जुलाई तक खुलेगा पोर्टल

    विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है या जो कॉलेज विकल्पों में बदलाव करना चाहते हैं, वे 19 जुलाई तक पोर्टल पर लॉगिन कर आवश्यक सुधार कर सकते हैं। आवेदन संशोधन के दौरान कम से कम एक कॉलेज का चयन करना अनिवार्य होगा।

    सुधार के बाद जारी होगी चौथी मेधा सूची

    विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन सुधार प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए चौथी मेधा सूची जारी की जाएगी। इससे पहले प्रथम, द्वितीय और तृतीय मेधा सूची के आधार पर यूजी सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

    नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में सीटें अब भी खाली

    इस सत्र में नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में भी पहली बार नामांकन लिया गया है। इन कॉलेजों में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास और समाजशास्त्र सहित छह विषयों की पढ़ाई होगी। प्रत्येक विषय में 48-48 सीटें निर्धारित की गई हैं।

    हालांकि, तीसरी मेधा सूची के बाद भी इन कॉलेजों में अपेक्षा के अनुरूप नामांकन नहीं हो सका है। इसी कारण विश्वविद्यालय अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इन संस्थानों में प्रवेश दिलाने के प्रयास में जुटा है। इसके लिए स्पॉट एडमिशन की मांग भी उठ रही है।

    खबरें और भी

    पूर्वी चंपारण में अब 24 अंगीभूत कॉलेज

    पूर्वी चंपारण जिले के 15 प्रखंडों में नए राजकीय डिग्री कॉलेज स्थापित किए गए हैं। पहले से जिले में विश्वविद्यालय के नौ अंगीभूत महाविद्यालय संचालित थे।

    नए कॉलेजों के शुरू होने के बाद अब जिले में अंगीभूत महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इसके अलावा मोतिहारी में विश्वविद्यालय की स्थायी संबद्ध इकाई के रूप में पंडित उगम पांडेय महाविद्यालय भी संचालित है।