बिहार के चकिया मदरसे में हथियार: चौथे मौलवी की गिरफ्तारी, PFI कनेक्शन की जांच तेज
पूर्वी चंपारण के चकिया स्थित मदरसा इस्लामिया बागे रिसालत से पिस्टल व कारतूस जब्त मामले में पुलिस ने एक और मौलवी मोहम्मद असगर को गिरफ्तार किया है। यह ग ...और पढ़ें
HighLights
चकिया मदरसा से पिस्टल-कारतूस जब्ती मामले में चौथी गिरफ्तारी।
गिरफ्तार मौलवी मोहम्मद असगर से पुलिस कर रही पूछताछ।
मदरसा पहले भी पीएफआई आतंकी याकूब की गिरफ्तारी से चर्चा में।
संवाद सहयोगी, चकिया। पूर्वी चंपारण जिले के चकिया के गवंद्रा झाझा टोला स्थित मदरसा इस्लामिया बागे रिसालत से पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर पिस्टल व कारतूस जब्त किया था। इस मामले में तीन मौलाना गुल मोहम्मद, मौलाना फारुक व मौलाना सोएब को गिरफ्तार किया गया था।
अब इनकी निशानदेही पर एक और मौलवी की गिरफ्तारी की गई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद असगर से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई हथियार की खरीद-बिक्री की सूचना पर की गई थी। यहां जानना जरूरी है कि 19 जुलाई 2023 को बिहार एटीएस व मोतिहारी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में इसी मदरसे से पीएफआई का मोस्ट वांटेड याकूब गिरफ्तार किया गया था।
ANI को उसकी तलाश पटना के फुलवारीशरीफ आतंकी माड्यूल से जुड़े मामले में थी। याकूब की गिरफ्तारी के बाद यह मदरसा पीएफआई की गतिविधियों को लेकर चर्चा में आया है। पुलिस लगातार जांच व छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें- मधुबनी में प्रार्थना के दौरान गिरा स्कूल भवन का प्लास्टर, अभिभावकों ने जमकर किया हंगामा
यह भी पढ़ें- ईरान के प्रतिनिधि ने की 'भारतीय कूटनीति' की तारीफ, कहा- दिल्ली निभा सकती है बड़ी भूमिका