पूर्वी चंपारण के चिरैया में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारी गई
पूर्वी चंपारण के चिरैया में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और परिजनों की घंटों मशक्कत के बाद मानसिक रूप से अस् ...और पढ़ें

चिरैया में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती। फोटो: जागरण
HighLights
युवती पूर्वी चंपारण के चिरैया में टावर पर चढ़ी।
मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी युवती।
पुलिस और परिजनों ने घंटों बाद सुरक्षित उतारा।
संवाद सहयोगी, चिरैया (पूर्वी चंपारण)। East Champaran News: पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के वैद्यनाथपुर चौक पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
टावर के बीच में जाकर बैठ गई
जानकारी के अनुसार युवती वैद्यनाथपुर चौक स्थित जियो कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गई और बीच हिस्से में जाकर बैठ गई। काफी देर तक वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई।
घटना की सूचना मिलने पर चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए।
मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही
टावर पर चढ़ी युवती की पहचान थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव निवासी आलम देवान की 19 वर्षीय पुत्री शबनम खातून के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है।
परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर वह अचानक घर से निकल गई और कुछ देर बाद उसके टावर पर चढ़ने की जानकारी मिली।
पुलिस और स्वजनों ने किया प्रयास
घटना के दौरान पुलिसकर्मी नीचे से लगातार युवती को सुरक्षित नीचे उतरने की अपील करते रहे। स्वजन भी उसे मनाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान युवती के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
खबरें और भी
काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद देर शाम युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।