पूर्वी चंपारण में अजय पटेल हत्याकांड का पर्दाफाश, प्रेमिका के पति ने रची थी हत्या की साजिश
पूर्वी चंपारण के मठलोहियार में अजय पटेल हत्याकांड का खुलासा हो गया है। उसकी प्रेमिका के पति ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
अजय पटेल की हत्या प्रेमिका के पति ने की।
प्रेमिका तब्बू खातून मुख्य साजिशकर्ता, गिरफ्तार।
शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने का प्रयास।
संवाद सहयोगी, अरेराज (पूर्वी चंपारण) । हरसिद्धि थानाक्षेत्र के मठलोहियार के छतवनिया में शुक्रवार की रात हुई अजय पटेल की हत्या उसकी प्रेमिका के पति ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पहले युवक के शरीर के कोमल अंगों पर वार कर उसकी हत्या की। बाद में शव को फंदे से लटका दिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार ने रविवार को बताया कि हरसिद्धि थानाक्षेत्र के मठलोहियार छतवनिया में हुए अजय पटेल के हत्याकांड मामले का पर्दाफाश कर लिया है।
मुख्य साजिशकर्ता महिला को गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित एसआइटी, एफएसएल व स्वान दस्त टीम के द्वारा दो घंटे के अंदर मुख्य साजिशकर्ता सह हत्याकांड मामले की मुख्य आरोपित उसी गांव की असलम की पत्नी तब्बू खातून को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तब्बू से मृतक अजय का प्रेम संबंध था।
घटना से पहले दोनों का फोटो व वीडियो भी प्रसारित हुआ था। इसके बाद साजिश के तहत तब्बू के पति असलम मियां एवं उसके सहयोगी ने एक साथ मिलकर मारपीट कर अजय की हत्या कर दी।
आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को मृतक के गवास में गर्दन में फंदा लगाकर टांग दिया। मामले में तब्बू के घर में गिरा खून व फंदा की रस्सी के कुछ हिस्से, मृतक का चप्पल व मोबाइल बरामद किया गया। स्वान दस्ता टीम भी तब्बू के घर तक पहुंची था।
मृतक की मां ध्रुव पटेल की पत्नी प्रेमा देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर आठ नामजद के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनमें से तब्बू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं असलम सहित अन्य आरोपी फरार है।
खबरें और भी
डीएसपी ने बताया कि असलम दो माह से नेपाल में रहकर हत्या की साजिश रच रहा था। घटना के बाद असलम फरार हो गया। असलम पर इसके पहले भी पहाड़पुर थाना अंतर्गत पंडितपुर के खूबलाल साह की हत्या के मामले में कांड संख्या 112/26 दर्ज है।
वह उस समय पिकअप गाड़ी का चालक था। वहीं असलम का पुश्तैनी घर मोतिहारी का बड़ा बरियारपुर है। वर्तमान मे हरसिद्धि के मठलोहियार में घर बनाकर रहता था। असलम ने दो शादी की है।
पहली शादी से चार बच्चे एवं तब्बू से दो बच्चे है। हत्याकांड मामले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। छापेमारी में हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार,पर्यवेक्षी पदाधिकारी अरेराज अजय कुमार व अन्य शामिल रहे।