पूर्वी चंपारण : ग्राहक बनकर आया, मंगलसूत्र देखे और दुकानदार को चकमा देकर 18 लाख के जेवर ले उड़ा
पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में एक ज्वेलरी दुकान से ग्राहक बनकर आए चोर ने करीब 18 लाख रुपये के सोने-चांदी ...और पढ़ें

पूर्वी चंपारण में चोरी की घटना के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।
HighLights
ग्राहक बनकर आया चोर 18 लाख के जेवर ले उड़ा।
हरसिद्धि के गायघाट चौक पर ज्वेलरी दुकान में चोरी।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुटी।
संवाद सहयोगी, हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण)। पहले ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा, मंगलसूत्र दिखाने को कहा और दुकानदार को बातचीत में उलझाकर दुकान की व्यवस्था का जायजा लिया।
फिर मौका मिलते ही करीब 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गया। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक पर सोमवार को हुई इस घटना ने बाजार के दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पहले मंगलसूत्र दिखाने को कहा
पीड़ित दुकानदार की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मोहब्बत छपरा गांव निवासी अशोक प्रसाद के रूप में हुई है। वह गायघाट चौक स्थित मुकेश सिंह की मार्केट में एक कमरा किराये पर लेकर ज्वेलर्स और बर्तन की दुकान चलाते हैं।
अशोक प्रसाद के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा। उसने मंगलसूत्र दिखाने को कहा। दुकानदार ने तिजोरी से मंगलसूत्र निकालकर दिखाए। कई मंगलसूत्र देखने के बाद आरोपी ने उन्हें पसंद नहीं आने की बात कही। इसके बाद उसने एक ग्लास मांगा, पैसे दिए और दुकान से चला गया।
दुकानदार के हटते ही जेवर लेकर फरार
दुकानदार ने बताया कि शाम को वह दुकान के पीछे अपनी बाइक लेने गए थे। इसी दौरान पहले आ चुका व्यक्ति दोबारा दुकान में घुसा और सोने-चांदी के जेवरों से भरा थैला लेकर फरार हो गया। वापस लौटने पर अशोक प्रसाद को जेवर गायब मिले। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश
घटना के बाद गायघाट चौक के बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।