पूर्वी चंपारण में मजदूरी करने निकला युवक तीन दिन बाद मक्के के खेत में मृत मिला
पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मक्के के खेत से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। युवक रविवार से लापता था, पुलिस ने शव को पोस् ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्म तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
मक्के के खेत में मिला युवक का शव।
युवक रविवार से घर से था लापता।
एफएसएल टीम ने जुटाए अहम सुराग।
संवाद सहयोगी, बंजरिया (पूर्वी चंपारण)। बंजरिया थानाक्षेत्र के चैलाहां कोठी गांव में मक्के के खेत से मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।
युवक की पहचान इसी गांव के निवासी शेख मुजीबुद्दीन के पुत्र इश्तेयाक आलम (30) के रूप में की गई है। शव की पहचान होने के बाद घटना को लेकर जहां एक ओर स्वजनों में कोहराम मचा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं दूसरी ओर मौत के कारणों को लेकर अटकलें तेज हैं। इन सबके बीच घटनास्थल पर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे दारोगा सुबोध कुमार, दयाराम सिंह यादव, रूपम कुमारी सहित टीम के सभी सदस्यों ने मौके से साक्ष्य को संकलित करने की कोशिश की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इससे पहले घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम बुलाई गई। बताया जाता है कि एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई अहम सुराग एकत्रित किए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से मृतक का मोबाइल, चप्पल व गमछा मिला है। उसे एफएसएल की अपने साथ ले गई है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक रविवार से ही घर से लापता था। वह घर पर यह बताकर निकला था कि वह मजदूरी करने जा रहा है। मजदूरी करने के बाद जब वह शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने खोज आरंभ की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
- लाहां कोठी गांव के मक्के के खेत से युवक का शव बरामद
- मृतक की पहचान इश्तेयाक आलम के रूप में हुई
- रविवार से घर से लापता था युवक, मजदूरी करने निकला था
- घटनास्थल से मोबाइल, चप्पल और गमछा बरामद
- एफएसएल टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए
- पुलिस मोबाइल सीडीआर समेत सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी