पूर्वी चंपारण में प्रेम-प्रसंग में छात्र ने गले में फंदा लगा की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर में 26 वर्षीय छात्र मनीष कुमार ने प्रेम-प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था ...और पढ़ें

मनीष कुमार की फाइल फोटो।
HighLights
पूर्वी चंपारण में छात्र मनीष कुमार ने की आत्महत्या।
प्रेम-प्रसंग में प्रेमिका की शादी तय होने से था परेशान।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।
संवाद सहयोगी, तुरकौलिया (पूर्वी चंपारण) । रघुनाथपुर वार्ड 27 में पटेल चौक के समीप एक मकान में रह रहे 26 वर्षीय छात्र मनीष कुमार के गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है।
मनीष हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरैयापिपरा निवासी आटो चालक छोटेलाल दास का बड़ा पुत्र बताया गया है, जो स्नातक पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रघुनाथपुर में ललन दास के मकान में रहकर करता था।
बताया जाता है कि उसने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की है। जिस लड़की से प्रेम करता था उसकी शादी होने वाली थी। दो-तीन दिन में लड़की का छेकाई होने वाली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अकेले रहता था।
खुद से खाना बनाकर खाता था। आत्महत्या वाली रात में भी मोहल्ला के लड़का के साथ रोजाना की तरह शाम में गली में क्रिकेट खेलकर रुम में चला गया।
अचानक रात्रि करीब ढ़ाई बजे उसका दोस्त आकर चिल्लाने लगा। जहां लोग इकट्ठे होकर कमरे के अंदर गए तबतक वह मर चुका था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम में भेज दिया।
वह दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई अभिषेक कुमार भी स्नातक पास है। रघुनाथपुर प्रभारी थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या करने का मामला है। पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है।
ट्रैक्टर की ठोकर से महिला की मौत, हंगामा
मोतिहारी । शहर के कुंवारी देवी चौक के पास बुधवार को दोपहर ट्रैक्टर की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मौत के बाद आसपास के लोगों ने हंगामा किया।
सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया तथा शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार छतौनी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 43 बराबर बरियारपुर गांव निवासी महिला बच्ची देवी 60 वर्ष आटो से उतरकर कीर्तन भजन गाने के लिए पैदल किसी गांव में जा रही थी।
खबरें और भी
इसी दौरान कुंवारी देवी चौक के पास ढलान पर ट्रैक्टर ने कुचल दिया। ट्रैक्टर मोतिहारी से लखौरा की ओर जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, वहीं चालक भागने में सफल रहा।
सूचना पर बरियारपुर से मृत महिला के ग्रामीणों के तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाइव ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पुत्र राजदेव शर्मा तथा पुत्रवधू राजस्थान में मजदूरी के काम करते हैं।
घर पर महिला के साथ उसकी पोती रहती थी। नगर थाना के पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया गया है।