East champaran news : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कारतूस, चाकू, बाइक व नकदी के साथ युवक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के आदापुर में पुलिस ने एक युवक को कारतूस, चाकू, बाइक और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रो ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
आदापुर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को किया गिरफ्तार।
युवक के पास से कारतूस, चाकू, बाइक और नकदी बरामद।
सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पुलिस का अभियान।
संवाद सहयोगी, आदापुर (पूर्वी चंपारण)। आदापुर पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारतूस, चाकू, बाइक और नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान ने दी।
बताया कि जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों में अभियान चला रही है। जिसमें अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों की पहचान और उनकी संलिप्ता के संंबंध में जानकारी प्राप्त होने पर गिरफ्तार कर रही है।
इस दौरान सूचना मिला कि थाना क्षेत्र के आंध्रा पंचायत में एक व्यक्ति अवैध कारतूस के साथ पहुंचा है। इसको लेकर अधिकारी व पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। जिसमें रैसुल आजम को गिरफ्तार किया गया।
जो बंजरिया थाना क्षेत्र के जटवा जनेरवा गांव निवासी अब्दूल गनी का पुत्र है। जिसके पास से 12 बोर का तीन कारतूस, दोनाली बंदूक का 12 बोर का चार खोखा, एक चाकू, एक मोबाइल, एक बाइक बीआर जीरो पांच आर-7152 के साथ नकदी चार हजार छह सौ रुपया बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि बरामद अवैध कारतूस आदि के संबंध में गिरफ्तार युवक से पूछताछ की गई है। प्राप्त जानकारी को गुप्त रख पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विभिन्न मामलों में आठ गिरफ्तार
रामगढ़वा । स्थानीय पुलिस ने विभिन्न मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने दी।
बताया कि गिरफ्तार लोगों में भगेलु साह पिता स्व. बच्चन साह, मंगलपुर, मोहन कुमार पिता राजदेव महतो, बहुआरी, थाना सुगौली, ब्रिज राम पिता स्व. शिवनन राम, प्रयाग राम पिता शंभू राम, दोनों अहिरौलिया टोला, राजेश साह पिता स्व. शिवचंद्र साह, शिवपूजन साह पिता भानु साह, लक्ष्मी राय पिता हुसैन राय, तीनों मुरला, थाना रामगढ़वा, रामबाबू राउत पिता स्व. रामसूरत राउत, ग्राम पिपरिया, थाना पलनवा निवासी है। थानाध्यक्ष श्री साह ने बताया कि शराब पीने के मामले सभी अभियुक्तों को कार्रवाई करते गिरफ्तार किया गया है।