Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी CRPF कमांडेंट ने फर्नीचर बेचने के बहाने 89 हजार ठगे, महिला से 5 लाख की धोखाधड़ी

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 02:35 PM (IST)

    मोतिहारी में साइबर बदमाशों ने खुद को सीआरपीएफ कमांडेंट बताकर विशेष शाखा के एक अधिकारी से फर्नीचर बेचने के बहाने 89 हजार रुपये ठग लिए। अधिकारी ने पैसे ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. सीआरपीएफ कमांडेंट बनकर विशेष शाखा अधिकारी से 89 हजार की ठगी।

    2. फर्नीचर बेचने का झांसा देकर साइबर बदमाशों ने की धोखाधड़ी।

    3. मोतिहारी में महिला से 5 लाख रुपये की ठगी का दूसरा मामला।

    संवाद सहयोगी,मोतिहारी। साइबर बदमाशों ने अपने को सीआरपीएफ का कमांडेंट बताकर फर्नीचर व सोफा बेचने के नाम पर विशेष शाखाा के पदाधिकारी से 89 हजार की ठगी कर ली है । इस संबंध में विशेष शाखा के पदाधिकारी अलुशामा कुमार ने साइबर थाना में आवेदन देकर कहा है कि जिले के झरोखर थाना क्षेत्र के अठमुहान गांव के रहने वाले हैं। जो मोतिहारी में ही विशेष शाखा में पदस्थापित हैं। 

    उनके वाट्सएप पर कॉल किया व खुद को सीआरपीएफ के कमांडेंट आशीष कुमार बताकर कहा कि उनके पास घरेलू समान आलमीरा, सोफा, फ्रिज व वाशिंग मशीन पलंग आदि बेचना है। 

    लालच में आकर खरीदने को तैयार 

    वे लालच में आकर खरीदने को तैयार हो गए तथा चार बार में उन्होंने उस खाता में पैसा भेजा साइबर बदमाश द्वारा कहा गया कि समान आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा। जब समय अवधि के बीच समान नहीं मिला तो वे फिर उस नंबर पर संपर्क किया तक वह नंबर बंद पाया गया। 

    तब वे साइबर थाना में आकर आवेदन दिया है। साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्ष्रक अभिनव परासर ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    महिला से पांच लाख की ठगी

    शहर के राजा बाजार वार्ड संख्या 33 के निवासी एक महिला से पांच लाख रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है इस संबंध में महिला मिक्की देवी ने आवेदन देकर कहा है कि बंजरिया थाना के चैलहा गांव निवासी मुन्ना पटेल को आरोपित किया है। 

    आवेदन में कहा गया है कि आरोपित 2024 में उन्हें झांसा देकर जरूरी काम के नाम पर उनसे 5 लाख लिए थे। पैसा मांगने पर वापस करने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर पंचायत भी हुई थी। नगर थाना के पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी