Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में सत्ता पलटने का नेपाल तक असर, बालेन सरकार ने भारतीय सीमा पर बढ़ाई सख्ती; अपने साथ रखें ID कार्ड

    Updated: Mon, 11 May 2026 05:20 PM (IST)

    नेपाल प्रशासन ने भारत-नेपाल सीमा, खासकर रक्सौल से सटे पर्सा, बारा और मोरंग जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है। ...और पढ़ें

    भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी। (जागरण)

    भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी। (जागरण)

    HighLights

    1. नेपाल सीमा पर पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य।

    2. अवैध घुसपैठ रोकने को सुरक्षा बढ़ाई गई।

    3. पश्चिम बंगाल घटनाक्रम के बाद चौकसी तेज।

    जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूच)। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। रक्सौल से सटे नेपाल के पर्सा, बारा और मोरंग जिला प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बिना पहचान पत्र प्रवेश पर सख्ती शुरू कर दी है।

    बॉर्डर से जुड़े शहरी व ग्रामीम रास्तों समेत विभिन्न प्रवेश मार्गों पर नेपाल में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए वैध पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

    नेपाल प्रशासन का कहना है कि यह कदम सीमा क्षेत्र में अवैध घुसपैठ, आपराधिक गतिविधियों और फरार आरोपितों की आवाजाही रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। पर्सा और बारा जिला सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।

    पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम के बाद बढ़ाई गई निगरानी

    सुरक्षा सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल में हाल के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन को आशंका है कि बड़ी संख्या में लोग सड़क मार्ग से नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए कोलकाता से रक्सौल आने वाली ट्रेनों के समय सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

    Indo nepal border

    रक्सौल मुख्यपथ पर नेपाल से आने वाले विदेशी पर्यटक के कागजातों की जांच करते एसएसबी सिविल विंग के अधिकारी।

    मोरंग जिला के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी सरोज कोइराला ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय भारत और नेपाल के बीच किसी औपचारिक वार्ता का परिणाम नहीं है, बल्कि नेपाल की आंतरिक सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सीमा पर अवैध आवाजाही रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    डॉग स्क्वॉड के साथ हो रही सघन जांच

    नेपाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर सघन जांच अभियान चला रही हैं। पहचान पत्रों की जांच के साथ-साथ प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।

    सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में फरार अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

    सीमा पर बढ़ी जांच के कारण कई स्थानों पर यात्रियों और वाहनों की लंबी कतारें भी लग रही हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि आम नागरिकों और पर्यटकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

    खबरें और भी

    आगे और सख्त होगी निगरानी

    नेपाल प्रशासन ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में सीमा पर वाहन से या पैदल आने वाले लोगो का जांच और निगरानी को और प्रभावी बनाया जाएगा।

    सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गश्त जारी रखी जाए। इसके मद्दनजर सशस्त्र सीमा बल, सीमा शुल्क अधकारी बार्डर पर गहन जांच कर रहे है।

    रक्सौल मुख्यालय एसएसबी 47 वीं बटालियन कमांडेंट सजंय पांडेय ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर नियमित गहन जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- अब नेपाल में एंट्री आसान नहीं, बालेन सरकार का एक और बड़ा फैसला; बच्चों के लिए भी नए नियम लागू