इंडिया पोस्ट से जुड़कर शुरू कर सकते अपना कारोबार, पूर्वी चंपारण में डाकघर फ्रेंचाइजी का मौका
India Post Franchise:पूर्वी चंपारण में डाक विभाग ने युवाओं और स्वरोजगार चाहने वालों के लिए फ्रेंचाइजी योजना शुरू की है। यह पहल शहरी और ग्रामीण क्षेत्र ...और पढ़ें

डॉ. आशुतोष आदित्य! फोटो: जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। East Champaran News: पूर्वी चंपारण के युवाओं और स्वरोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है।
डाक विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से डाकघर फ्रेंचाइजी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत इच्छुक व्यक्ति अपने क्षेत्र में डाक सेवाओं का संचालन कर आय का स्रोत विकसित कर सकते हैं।
डाक सेवाओं के विस्तार की नई पहल
रेल डाक सेवा यू मंडल, मुजफ्फरपुर के अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य ने बताया कि योजना का उद्देश्य उन क्षेत्रों तक डाक सेवाएं पहुंचाना है, जहां वर्तमान में इन सुविधाओं की सीधी उपलब्धता नहीं है। इसके माध्यम से आम नागरिकों, छोटे कारोबारियों तथा ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर डाक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
आवेदन कर ले सकते फ्रेंचाइजी
इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर डाकघर की फ्रेंचाइजी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र रेल डाक सेवा, मोतिहारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन प्राप्त होने के बाद विभागीय स्तर पर उसकी जांच और भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सभी मानकों पर खरा उतरने वाले आवेदकों को फ्रेंचाइजी प्रदान की जाएगी।
इन सेवाओं का कर सकेंगे संचालन
फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आवेदक अपने केंद्र से कई महत्वपूर्ण डाक सेवाओं का संचालन कर सकेंगे। इनमें शामिल हैं:
- स्पीड पोस्ट बुकिंग
- रजिस्टर्ड डाक बुकिंग
- पार्सल बुकिंग
- अंतरराष्ट्रीय डाक सामग्री (इंटरनेशनल आर्टिकल) बुकिंग
- इसके जरिए स्थानीय स्तर पर लोगों को डाक सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
ग्रामीण और छोटे कारोबारियों को लाभ
इस योजना का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों, छोटे व्यापारियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा। उन्हें अब स्पीड पोस्ट या पार्सल भेजने के लिए मुख्य डाकघर अथवा आरएमएस कार्यालय तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्वरोजगार का बनेगा नया माध्यम
डाक विभाग का मानना है कि यह योजना युवाओं के लिए स्वरोजगार का एक प्रभावी माध्यम साबित होगी। इसके जरिए लोग अपने क्षेत्र में सेवा केंद्र संचालित कर आय अर्जित कर सकेंगे, वहीं आम जनता को भी घर के नजदीक डाक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
खबरें और भी
इच्छुक व्यक्ति योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए रेल डाक सेवा, मोतिहारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।