Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर तीन जुलाई को मेगा ब्लॉक, सप्तक्रांति समेत 13 ट्रेनें डायवर्ट

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 07:19 PM (IST)

    Saptkranti Express Diverted Route: मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर रेल दोहरीकरण कार्य और सीआरएस निरीक्षण के कारण 3 जुलाई को मेगा ब्लॉक रहेगा। इस वजह स ...और पढ़ें

    ब्लॉक के कारण इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा। फाइल फोटो

    ब्लॉक के कारण इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Muzaffarpur Narkatiaganj Railway Block: मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। इस रेलखंड के भैरोगंज और मझौलिया स्टेशनों के बीच रेल दोहरीकरण (Rail Doubling), प्री-एनआई और एनआई (Non-Interlocking) कार्य पूरा होने के बाद 3 जुलाई 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) का अंतिम निरीक्षण होना तय हुआ है।

    इस हाई-प्रोफाइल निरीक्षण को लेकर रेलवे प्रशासन ने 3 जुलाई तक एक बड़ा ट्रैफिक (मेगा) ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक के कारण इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा।

    इस दौरान दिल्ली जाने वाली प्रतिष्ठित सप्तक्रांति एक्सप्रेस सहित कुल 13 एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट (मार्ग परिवर्तित) किया गया है, जबकि कई पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद कर दी गई हैं।

    ये ट्रेनें रहेंगी रद (Cancelled Trains)

    यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मुजफ्फरपुर और नरकटियागंज के बीच चलने वाली तीन लोकल पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया है:

    • ट्रेन संख्या 63342 और 63309 (नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज): यह दोनों ट्रेनें 2 और 3 जुलाई को पूरी तरह बंद रहेंगी।
    • ट्रेन संख्या 63341 (मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर): यह ट्रेन 3 जुलाई को रद रहेगी।

    बीच रास्ते में ही रुकेंगी ये ट्रेनें (Short Terminate / Originate)

    कुछ प्रमुख ट्रेनों को उनके गंतव्य स्टेशन से पहले ही रोकने और वहीं से वापस चलाने का निर्णय लिया गया है:

    • आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस (14010): 1 जुलाई को यह ट्रेन नरकटियागंज में ही समाप्त कर दी गई। इस वजह से 2 जुलाई को वापसी में ट्रेन संख्या 14009 बापूधाम मोतिहारी के बजाय नरकटियागंज स्टेशन से ही आनंद विहार के लिए खुलेगी।
    • मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस (15215 और 15216): 3 जुलाई को यह ट्रेन केवल सुगौली स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से वापस मुजफ्फरपुर के लिए लौटेगी।

    सीतामढ़ी और रक्सौल के रास्ते चलेंगी ये 13 ट्रेनें (Diverted Routes)

    रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान 13 ट्रेनों को सिकटा, रक्सौल और सीतामढ़ी के वैकल्पिक रूट से चलाने का फैसला किया है:

    1 और 2 जुलाई को डायवर्ट रहने वाली ट्रेनें:

    • आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस (15568) और अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस (15212) को नरकटियागंज से सिकटा-रक्सौल-सुगौली के रास्ते निकाला जाएगा।
    • गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस (15052) और आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558) को नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी के रास्ते मुजफ्फरपुर भेजा जाएगा।
    • कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (15705) और दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (15211) भी मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

    3 जुलाई (ब्लॉक के आखिरी दिन) का डायवर्जन:

    खबरें और भी

    • गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस (26502), बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस (15567) और रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273) रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज रूट से चलेंगी।
    • बरौनी से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली अवध एक्सप्रेस (19038) मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा होते हुए नरकटियागंज जाएगी।

    मुजफ्फरपुर से खुलने वाली इन ट्रेनों के समय में बदलाव

    3 जुलाई को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार (दिल्ली) जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान समय को री-शेड्यूल किया गया है:

    • ट्रेन संख्या 12211 (मुजफ्फरपुर-आनंद विहार): अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से खुलेगी।
    • ट्रेन संख्या 12557 (सप्तक्रांति एक्सप्रेस): मुजफ्फरपुर स्टेशन से अपने तय समय से 3 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।