भारत-नेपाल सीमा पर बड़ा ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश, 2.7 किलो चरस जब्त, युवक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 2.7 किलोग्राम चरस जब्त की। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर बड़े ड्रग नेटव ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
भारत-नेपाल सीमा पर 2.7 किलो चरस जब्त।
पूर्वी चंपारण में एक युवक गिरफ्तार।
एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, बनकटवा (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल सीमा एक बार फिर नशे के बड़े नेटवर्क का गवाह बनी है। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में चरस बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सीमा से सटे गांव में हुई इस छापेमारी ने यह संकेत दे दिया है कि नेपाल के रास्ते बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी का खेल अब भी जारी है। कार्रवाई के दौरान एक युवक की गिरफ्तारी के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।
बता दें कि सशस्त्र सीमा बल एवं जितना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अगरवा गांव से 2.7 किलोग्राम मादक पदार्थ (चरस) बरामद जब्त किया गया है।
बताया गया है कि सोमवार की सुबह 71वीं बटालियन को मिली सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल की ए कंपनी अठमोहान व जितना थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने अगरवा गांव में गजेंद्र प्रसाद यादव के घर और उसके घर के बाहर सघन तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान लगभग 2.7 किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने गजेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मादक पदार्थ बरामदगी स्थल भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 359/10 से लगभग 400 मीटर भारतीय सीमा क्षेत्र के अंदर स्थित है।
खबरें और भी
प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि मादक पदार्थ की यह खेप नेपाल से तस्करी कर भारत लाई गई थी। बरामद चरस और गिरफ्तार आरोपित को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जितना थाना की पुलिस को सौंप दिया गया।
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ जारी है। इसी के साथ उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और पूरे नेटवर्क की जांच भी तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना, घोड़ासहन अंचल निरीक्षक, राजस्व अधिकारी बनकटवा अंचल, एसआइ शिवजी पासवान, एसआइ दीनानाथ सिंह, पीटीसी सुमित कुमार, एसएसबी 71वीं वाहिनी अठमोहान के सअनि बलवंत कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।