Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोतिहारी में 150 साल पुराना ऐतिहासिक शिव मंदिर ध्वस्त, लोगों में आक्रोश

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:07 AM (IST)

    मोतिहारी के वार्ड संख्या-20 स्थित 150 वर्ष पुराने वृक्षा स्थान शिव मंदिर को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    तोड़ी गई शिव मंदिर। (जागरण)

    तोड़ी गई शिव मंदिर। (जागरण)

    HighLights

    1. मोतिहारी में 150 वर्ष पुराना वृक्षा स्थान शिव मंदिर ध्वस्त।

    2. बिना अनुमति मंदिर तोड़ने पर स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज की।

    3. धार्मिक भावनाएं आहत, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

    संवाद सहयोगी, मोतिहारी। शहर के वार्ड संख्या-20 स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले वृक्षा स्थान शिव मंदिर को तोड़े जाने का मामला सामने आया है।

    इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष को एक आवेदन देकर मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में दावा किया गया है कि यह शिव मंदिर वर्ष 1865 का है और वर्षों से स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र रहा है।

    स्थानीय लोगों में उपमहापौर डॉ. लालबाबू धर्मेंद्र कुमार, सुमित गुप्ता, सुधीर गुप्ता, राजा बाबू प्रसाद, हरेंद्र कुमार संजय कुमार सहित अन्य लोगों के अनुसार, मंदिर को बिना किसी धार्मिक, सामाजिक या प्रशासनिक अनुमति के तोड़ दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

    शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं था, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण था।

    बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु

    बताया गया है कि वर्ष 1934 के विनाशकारी भूकंप में भी मंदिर का मुख्य ढांचा सुरक्षित रहा था। मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते थे।

    आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मंदिर के संरक्षण और विकास की भी योजनाएं थीं, लेकिन कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के चलते इसे ध्वस्त कर दिया।

    शिकायतकर्ता ने कहा है कि इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है।

    शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- आरा में शिक्षा विभाग के कर्मी के बंद घर में बड़ी चोरी, 1 करोड़ की संपत्ति साफ

    मंदिर को तोड़ें जाने के बाद पुजारी राम सागर दुबे को थाना लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 10 बाय 10 के मंदिर को जेसीबी से तोड़ दिया गया है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

    -

    दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर वन

    खबरें और भी