Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोतिहारी एयरपोर्ट की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, सीओ ने छतौनी थाना में कराई प्राथमिकी, पांच नामजद

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 03:17 PM (GMT+05:30)

    Motihari Airport Encroachment: मोतिहारी एयरपोर्ट परिसर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को प्रशासन ने समय रहते विफल कर दिया। एक आरोपित को गिरफ्ता ...और पढ़ें

    पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। प्रतीकात्मक फोटो

    पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. मोतिहारी एयरपोर्ट की सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम।

    2. प्रशासन ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किए।

    3. पांच नामजद सहित अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।

    संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Motihari Airport Encroachment: मोतिहारी स्थित एयरपोर्ट परिसर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को प्रशासन ने समय रहते विफल कर दिया।

    शुक्रवार देर रात सरकारी भूमि पर मिट्टी भराई कर कब्जा करने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की।

    कार्रवाई के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया, जबकि कब्जे में इस्तेमाल हो रहे एक हाइवा, एक कार और एक इलेक्ट्रिक बाइक को जब्त कर लिया गया।

    जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रात के अंधेरे में एयरपोर्ट परिसर की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी भराई कर रहे हैं।

    सूचना मिलते ही उन्होंने सदर अंचलाधिकारी और छतौनी थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और अवैध गतिविधि को रोक दिया।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। प्रशासन की ओर से इस मामले में पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध छतौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को पूरे मामले की गहन जांच करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    साथ ही फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।