Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चकिया में सड़क किनारे मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 03:05 PM (GMT+05:30)

    पूर्वी चंपारण के चकिया में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, जिसकी पहचान राजेश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने धारदार हथियार से हत्या ...और पढ़ें

    प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर वार के निशान मिले हैं। फोटो: जागरण

    प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर वार के निशान मिले हैं। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. चकिया में सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव।

    2. राजेश चौधरी की धारदार हथियार से हत्या की आशंका।

    3. पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम बुलाई।

    संवाद सहयोगी, चकिया (पूर्वी चंपारण)। Motihari Youth Murder: पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई।

    थाना क्षेत्र के मनी छपरा वार्ड संख्या-1 में सड़क किनारे युवक का शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान मनी छपरा निवासी 30 वर्षीय राजेश चौधरी, पिता स्वर्गीय पुकार चौधरी के रूप में हुई है।

    शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस और स्वजन को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चकिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर वार के निशान मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस हत्या की आशंका मानते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है।

    घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। दोनों टीमें घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने और हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।

    खबरें और भी

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह और आरोपितों की पहचान के लिए तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा जताया है।