विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी के साई मंदिर से 10 किलो चांदी का छत्र और दानपात्र चोरी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:39 AM (IST)

मोतिहारी के मिसकौट मोहल्ला स्थित साई मंदिर से अज्ञात चोरों ने मंगलवार मध्यरात्रि चांदी का छत्र और दानपात्र समेत अन्य सामान चुरा लिया।

साईं मंदिर। फोटो जागरण

साईं मंदिर। फोटो जागरण

HighLights

  1. मोतिहारी साई मंदिर से चांदी का छत्र चोरी।

  2. दानपात्र समेत अन्य सामान भी ले गए चोर।

  3. पुलिस से जांच और बरामदगी की मांग।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी। शहर के मिसकौट मोहल्ला स्थित साई मंदिर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने चांदी का छत्र, दानपात्र समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

चोरी गए चांदी के छत्र का वजन करीब आठ से दस किलोग्राम बताया जा रहा है। घटना के संबंध में नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदन के अनुसार, मंगलवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और सामान लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर से जुड़े लोगों में चिंता का माहौल है। मंदिर में चांदी के छत्र और दानपात्र की चोरी से धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

आवेदन में पुलिस से घटना की जांच करने, चोरी में शामिल अज्ञात चोरों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। अब पुलिस की जांच के बाद ही चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- मधुबनी: किस्त के विवाद में 22 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या, पति के दोस्त ने मायके पहुंचकर घोंपा चाकू 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।