विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस; FSL और डॉग स्क्वायड पहुंची

Published: Thu, 28 May 2026 11:14 AM (IST)

पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थानाक्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के सरेह से मिला है। पुलिस ...और पढ़ें

घटनास्थल पर उमड़ी भीड़। जागरण

घटनास्थल पर उमड़ी भीड़। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थानाक्षेत्र के सोनवल बैरागी टोला गांव निवासी एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। युवक का शव गांव के सरेह से गुरुवार की सुबह मिला है।

घटना की सूचना मिलने के साथ अरेराज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में व पहाड़पुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जूटी है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) व डाग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।

EC News

(घटनास्थल पर बैठे शोकाकुल स्वजन।)

घटनास्थल से परिस्थितिजन्य व तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। युवक की पहचान पहाड़पुर थानाक्षेत्र के सोनवल बैरागी टोला निवासी बिपत साह के पुत्र रामबाबू कुमार के रूप में हुई हैं।

पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारियों का सत्यापन किया जा रहा है। शीघ्र पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। घटना के बाद अटकलों का बाजार गर्म है। स्वजनों की ओर से पुलिस को आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद वस्तु स्थिति साफ होगी।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में दीवार फांदकर घर में घुसे, युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- बेगूसराय में फॉर्म भरने निकले छात्र को किडनैप कर हत्या, खगड़िया में मिला शव; हिरासत में 2 आरोपी