गोपालगंज में दीवार फांदकर घर में घुसे, युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, बैकुंठपुर (गोपालगंज)। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना 25 मई की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार दो युवकों पर घर की दीवार फांदकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 एवं बैकुंठपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। पीड़िता को इलाज एवं चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
इस संबंध में बैकुंठपुर थाना में कांड संख्या 278/26 दर्ज कर विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुसैन मोहम्मद तथा सरफराज अली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि मामले में शीघ्र आरोप पत्र समर्पित कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपितों को सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।