अब दूसरे देश भी समय और कम कीमत में पहुंचेगी बहनों की राखी, मोतिहारी रेल डाक सेवा की विशेष पहल
Bihar Post Office Scheme: मोतिहारी रेल डाक सेवा ने रक्षाबंधन के लिए विशेष पहल की है, जिससे बहनें विदेश में रहने वाले भाइयों को समय पर और कम कीमत में र ...और पढ़ें

मोतिहारी में आम लोगों की सहूलियत के लिए यह सेवा 24 घंटे लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। फोटो: जागरण
संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Raksha Bandhan Special Post: भाई-बहनों के अटूट स्नेह के पर्व रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए रेल डाक सेवा (आरएमएस) ने बड़ी पहल की है।
अब विदेश में रहने वाले भाइयों तक बहनों की राखी समय पर और किफायती दरों में पहुंचाई जाएगी। रेल डाक सेवा के उपलेखा पदाधिकारी राहुल प्रियदर्शी ने जिलेवासियों से इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
उपलेखा पदाधिकारी ने बताया कि विदेश भेजे जाने वाले और बाहर से आने वाले राखी के पैकेटों का वितरण समय से सुनिश्चित करने के लिए इसकी सक्रिय मॉनिटरिंग की जा रही है।
मोतिहारी में आम लोगों की सहूलियत के लिए यह सेवा 24 घंटे लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। इससे अंतिम समय में राखी भेजने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
फ्रेंचाइजी डाकघर की सुविधा
इसके साथ ही रेल डाक सेवा आम लोगों के लिए फ्रेंचाइजी डाकघर की सुविधा भी प्रदान कर रही है। अब तक शहर और जिले के प्रमुख चौराहों पर 10 लोगों को फ्रेंचाइजी आवंटित की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि जो भी इच्छुक व्यक्ति फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, वे मोतिहारी स्थित रेल डाक सेवा कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।