रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल, 'राखी मेल' स्पीड पोस्ट पर 10% की छूट; कब शुरू होगी बुकिंग?
भारतीय डाक विभाग ने रक्षाबंधन 2026 के लिए 'राखी मेल' सेवा शुरू की है, जिसमें राखियों की शीघ्र डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। इस विशेष सेवा के तहत स्पीड प ...और पढ़ें

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल, 'राखी मेल' स्पीड पोस्ट पर 10% की छूट (AI Generated Image)
HighLights
डाक विभाग ने 'राखी मेल' सेवा की शुरुआत की।
स्पीड पोस्ट पर 10% की विशेष छूट उपलब्ध।
राखियों की शीघ्र और प्राथमिकता से डिलीवरी होगी।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी। रक्षाबंधन के पावन पर्व (Raksha Bandhan 2026) पर भाई-बहन के अटूट स्नेह को और सहज बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने 'राखी मेल' नाम से विशेष व्यवस्था लागू की है।
इसके तहत राखियों के शीघ्र एवं समयबद्ध वितरण के लिए विशेष प्रेषण और प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी। इसकी जानकारी रेल डाक सेवा ‘यू’ मंडल के अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य ने दी है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा आम ग्राहकों के लिए अंतर्देशीय स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जाने वाली राखी मेल पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। यह सुविधा 12 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी।
इस योजना के तहत ग्राहक अपने राखी युक्त स्पीड पोस्ट लिफाफे पर स्पष्ट रूप से राखी मेल अंकित कर रेल डाक सेवा ‘यू’ मंडल मोतिहारी के रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग काउंटर पर बुक करा सकते हैं। 12 अगस्त 2026 से अधिकतम 05 राखी मेल स्पीड पोस्ट पर लेखों पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
रक्षाबंधन के मद्देनजर डाक विभाग ने राखियों के त्वरित प्रसंस्करण, विशेष प्रेषण तथा प्राथमिकता वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की है। सभी डाक इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि राखी मेल का समयबद्ध निस्तारण एवं वितरण किया जाए, ताकि प्रत्येक बहन का स्नेह-बंधन समय पर भाई तक पहुंचे।
बापूधाम रेल मेल सर्विस के उप अभिलेख पदाधिकारी राहुल प्रियदर्शी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए बापूधाम मोतिहारी स्थित आरएमएस में आकर राखियां अग्रिम रूप से बुक कराएं और इस विशेष छूट का लाभ उठाएं।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि रेल डाक सेवा मोतिहारी का रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग काउंटर 24 घंटे कार्यरत है। यह रविवार और अवकाश के दिन भी खुला रहेगा।