पुलिस परीक्षा 2026 के लिए समस्तीपुर मंडल का बड़ा फैसला, रेलवे चलाएगा 8 स्पेशल ट्रेनें
पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने पुलिस भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए 8 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें परीक्षा के दिन दोपहर ...और पढ़ें
-1783790636102_m.webp)
स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो
HighLights
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए समस्तीपुर मंडल चलाएगा 8 विशेष ट्रेनें।
परीक्षार्थियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन हेतु दोपहर 2 बजे प्रस्थान।
रेलवे ने की अपील, सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेल्पलाइन 139।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी। पुलिस विभाग के प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने एक बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा के दिन स्टेशनों और ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ के सुगम प्रबंधन तथा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा आठ परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, इन सभी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्थान समय दोपहर दो बजे तय किया गया है, ताकि परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र आसानी से अपने गंतव्य की ओर लौट सकें।
परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में बेतिया से सिवान जाने वाली गाड़ी संख्या 03213 बेतिया से दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर व छपरा के रास्ते सिवान पहुंचेगी।
मुजफ्फरपुर से सिवान के लिए गाड़ी संख्या 03216 मुजफ्फरपुर से दोपहर 14:00 बजे खुलकर हाजीपुर, सोनपुर और छपरा के रास्ते सिवान तक जाएगी।
समस्तीपुर से सिवान के लिए गाड़ी संख्या 03217 समस्तीपुर से दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर व छपरा के रास्ते सिवान पहुंचेगी।
सीतामढ़ी से बेतिया के लिए गाड़ी संख्या 03219 सीतामढ़ी से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी और रक्सौल के रास्ते बेतिया तक जाएगी।
मुजफ्फरपुर से बेतिया के लिए गाड़ी संख्या 03220 मुजफ्फरपुर से दोपहर 14:00 बजे खुलकर बापूधाम मोतिहारी के रास्ते बेतिया पहुंचेगी।
रेलवे की अपील
रेलवे ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें, पायदान पर यात्रा न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
किसी भी प्रकार की असुविधा, शिकायत या सहायता के लिए यात्री भारतीय रेल के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या रेल मदद एप का उपयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 12 जुलाई को गयाजी होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; नोट कर लें टाइम टेबल