Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाट्सएप ग्रुप की एडमिन है युवती व सदस्य है युवक, एक करोड़ दस लाख की ठगी

    By Sushil Verma Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Mon, 16 Feb 2026 09:21 PM (IST)

    भागलपुर में साइबर ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए स्टॉक मार्केट और आईपीओ निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 1.10 करोड़ रुपये की ठगी की। ग्रुप एडमिन सिमरन क ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    संवाद सहयोगी, मोतिहारी। बिहार के भागलपुर में साइबर ठगों का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर किसी की भी आंखें खुली रह जाएं।

    वाट्सएप ग्रुप की एडमिन सिमरन कुमारी और सदस्य अंकित कुमार ने स्टॉक मार्केट और आईपीओ निवेश के नाम पर लोगों को फंसाया और ठगी का खेल खेला। इस चालाकी से उन्होंने एक ही शिकार से 1.10 करोड़ रुपये उड़ा लिए।

    पीड़ित ने आवेदन देकर मामले की शिकायत की, जिसके बाद साइबर थाना ने दोनों को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी। ठगी की यह कहानी डिजिटल युग में सतर्क रहने की चेतावनी भी देती है, क्योंकि कभी-कभी दोस्ताना दिखने वाले ग्रुप में भी भारी नुकसान छिपा हो सकता है।

    भागलपुर विक्रमशीला नगर के एक व्यक्ति से एक करोड़ दस लाख की ठगी के मामले में सोमवार को शहर के हनुमानगढ़ी व छतौनी थाना के छोटा बरियारपुर में छापेमारी कर एक युवती व एक युवक को हिरासत में लिया है।

    जिससे पूछताछ के बाद भागलपुर पुलिस अपने साथ ले गई है। भागलपुर साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि सफराजुद्दीन से साइबर बदमाशों ने 1.10 करोड़ ठगी की थी। जिसको लेकर साइबर थाना में आवेदन दिया था।

    खबरें और भी

    उस ग्रुप के एडमिन युवती सिमरन कुमारी है। वहीं इस ग्रुप में छोटा बरियारपुर का अंकित कुमार है। साइबर बदमाशों ने ठगी के लिए जो ट्रेडिग कंपनी बनाया है उसका एडमिन सिमरन कुमारी है।

    बता दें कि इस संबंध में विक्रमशाीला नगर थाना वार्ड संख्या 5 के निवासी सरफराजुद्दीन ने दर्ज कराई थी। पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा था कि 20 अगस्त 2025 से 6 अक्टूबर 2025 तक ट्रेंडिंग के नाम पर एक करोड़ दस लाख की 90 हजार की ठगी की है।

    आवेदन में स्टाक मार्केट व आईपीओ इंवेस्टमेंट पर एक वाट्सएप के माध्यम से ठगी की। उक्त व्यक्ति ने अपने व अपनी पत्नी के नाम से खाता खोल दिया और दस बार में खाता में पैसा डलवाया।

    पैसा ठगी के बाद साइबर बदमाशों ने उनके बैंक खाता को भी फ्रिज कर दिया व वाट्सएप ग्रुप से भी हटाते हुए उसका सेलफोन नंबर भी ब्लाक कर दिया।