Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manorma Devi: विवादों में घिरा रहा मनोरमा देवी का सियासी सफर, अब बेलागंज उपचुनाव में लहराया परचम

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 02:58 PM (IST)

    बिहार की बेलागंज सीट पर हुए उपचुनाव में NDA के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जेडीयू से प्रत्याशी मनोरमा देवी ने 21 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। ब ...और पढ़ें

    बेलागंज उपचुनाव में JDU उम्मीदवार मनोरमा देवी की जीत
    बेलागंज उपचुनाव में JDU उम्मीदवार मनोरमा देवी की जीत

    HighLights

    1. बेलागंज से JDU उम्मीदवार मनोरम देवी की जीत
    2. राजद के विश्वनाथ सिंह को 21 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

    डिजिटल डेस्क, गया। Belaganj By Election Result 2024: बिहार की बेलागंज सीट पर हुए उपचुनाव में NDA उम्मीदवार मनोरमा देवी ने जीत हासिल की है। इस सीट से राजद के विश्वनाथ सिंह दूसरे नंबर पर रहे। वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही। 34 साल से RJD के कब्जे में रही इस सीट पर अब JDU का कब्जा हो गया है।

    21 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं मनोरमा

    • बेलागंज में NDA के सहयोगी दल जेडीयू से प्रत्याशी मनोरमा देवी (Manorama Devi) ने शानदार जीत दर्ज की है। मनोरमा देवी को 73,334 वोट मिले हैं।
    • उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विश्वनाथ कुमार सिंह (Vishwanath Kumar Singh) को 21391 वोटों से शिकस्त दे दी है। वहीं जनसुराज के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को 17285 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

    ट्रक ड्राइवर के घर जन्म

    • 1970 में मनोरमा देवी का जन्म ट्रक ड्राइवर हजारा सिंह और कबूतरी देवी के घर पर हुआ था।
    • साल 1989 में मनोरमा देवी ने देवघर में बिंदी यादव से शादी कर ली। उस दौरान बिंदी यादव ठेकेदारी का काम करते थे।

    2001 में रखा राजनीति में कदम

    • बिंदी यादव साल 2001 में जिला परिषद के अध्यक्ष बने, उसी दौरान मनोरमा देवी 2001 में मोहनपुर ब्लॉक की प्रमुख बनीं।
    • इसके बाद मनोरमा देवी ने MLC तक का सफर तय किया। साल 2020 में उन्हें जदयू से टिकट दिया गया था, लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    2016 में हुईं JDU से निलंबित

    मनोरमा देवी (Manorama Devi) का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। 2016 में मनोरमा देवी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। दरअसल, राज्य में शराबबंदी लागू होने के बाद भी पुलिस ने उनके आवास से शराब बरामद की थी।

    NIA की छापेमारी में बरामद हुए थे करोड़ों रुपये

    हाल ही में मनोरमा देवी (Manorama Devi) और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी की थी। बिहार में नक्सलियों से संबंध और उन्हें पैसे मुहैया कराने के शक में NIA ने ये एक्शन लिया था।

    छापेमारी में करोड़ों की नगदी, हथियार और कई दस्तावेज भी बरामद हुए थे। इन सभी विवादों में उलझीं मनोरमा देवी ने बेलागंज सीट से शानदार जीत दर्ज की है।

    यह भी पढ़ें

    Deepa Manjhi political career: पूर्व CM मांझी की बहू ने जीत ली इमामगंज की जंग, इस राउंड तक आते-आते बदल गई दीपा की किस्मत

    खबरें और भी