Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में IPL कराने की तैयारी! मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताए बड़े प्लान; खेल प्रतिभाओं को निखारने पर सरकार का फोकस

    Updated: Mon, 25 May 2026 09:59 AM (IST)

    बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य में आईपीएल क्रिकेट आयोजित करने के प्रयास जारी हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बन रहे हैं। उन्हो ...और पढ़ें

    शेरघाटी में मीडिया से बात करतीं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह। जागरण

    शेरघाटी में मीडिया से बात करतीं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह। जागरण

    HighLights

    1. बिहार में आईपीएल क्रिकेट आयोजन की तैयारी।

    2. अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियमों का निर्माण जारी।

    3. एकलव्य योजना से युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन।

    संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया)। भाजपा गया जिला पश्चिमी का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया।

    समापन सत्र में पहुंचीं बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कार्यकर्ताओं को जनहित की समस्याओं के समाधान पर बल दिया।

    उन्‍होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जन सेवा में लगे रहें। कभी बैठना नहीं है। चुनाव आता-जाता रहेगा। जनता ने हमें सेवा के लिए भेजा है। इसलिए हम सभी उसके प्रति जवाबदेह रहें। संगठन को मजबूत करें। लोगों को पार्टी से जोड़ें।

    उन्होंने कहा कि हमलोगों का प्रयास है कि बिहार में भी आईपीएल हो। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।

    एकलव्‍य योजना से न‍िखर रहे युवा ख‍िलाड़ी

    बिहार सरकार की एकलव्य योजना के माध्यम से राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित एक प्रमुख खेल प्रोत्साहन पहल है।

    इसका मुख्य उद्देश्य 12 से 18 वर्ष के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मुफ्त वैज्ञानिक प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा और छात्रवृत्ति प्रदान करना है।

    योजना के मुख्य उद्देश्य चयनित खिलाड़ियों को मुफ्त पौष्टिक भोजन, आवास, खेल किट, उपकरण और वैज्ञानिक तरीके से खेल का प्रशिक्षण दिया जाना है।

    नियम‍ित अभ्‍यास के साथ छात्रवृत्‍त‍ि की भी सुविधा

    खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और प्रोत्साहन के लिए मासिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए और 16 से 18 वर्ष तक के बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में ट्रायल्स आयोजित किए जाते हैं।

    इसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। इस योजना के तहत राज्य में कई एकलव्य केंद्र और खेलो इंडिया केंद्र काम कर रहे हैं।

    प्रशिक्षण में जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, मीडिया प्रभारी विनय प्रसाद, सुशील गुप्ता, गुरुआ से विनोद कुमार दांगी, नंदकिशोर ठाकुर, इमामगंज से मनोज कुमार सिन्हा, विनोद सिंह, गजेंद्र दास आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- IPL में बिहार की टीम क्यों होनी चाहिए? 1 डिमांड पर सरकार के 2 रिएक्शन, 'बेमिसाल' रिकॉर्ड देखिए